अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े लोगों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में रविवार सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े लोगों के दिल्ली और मध्य प्रदेश स्थित 50 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने इंदौर, भोपाल और दिल्ली (ग्रीन पार्क) में छापेमारी की। जिन लोगों पर छापेमारी की गई उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी और उनके रिश्तेदार से जुड़ी कंपनी मोजर बेयर और उनके भांजे रातुल पुरी की कंपनी शामिल है। लोकसभा चुनाव की घोषणा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आम नागरिकों के लिए प्रति सप्ताह दो दिन यातायात बंद रहने का फैसला लागू

सुरक्षा बलों के काफिले को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए जम्मू- श्रीनगर- बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम नागरिकों के लिए प्रति सप्ताह दो दिन यातायात प्रतिबंध का फैसला रविवार को लागू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को राजमार्ग की ओर जाने वाले चौराहों पर तैनात किया गया है ताकि साामन्य यातायात सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही में किसी भी तरह दखल ना करें। आम नागरिकों के लिए यातायात 31 मई तक हर सप्ताह रविवार और बुधवार को बंद रहेगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी गिनती में पाक का कोई भी एफ-16 लापता नहीं : रिपोर्ट

एक अमेरिकी पत्रिका का कहना है कि उसके देश द्वारा की गई गिनती में पाकिस्तान का कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान ‘‘लापता’’ नहीं पाया गया है और उनमें से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ में आई एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट भारत के उन दावों को खारिज करती है कि वायु सेना ने 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। स्थिति के बारे में सीधी जानकारी रखने वाले दो…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल पुनेठा को हटाया

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा को शुक्रवार को इस पद से हटा दिया और उनकी जगह 1983 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी एल वी सुब्रहमण्यम को नियुक्त किया। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को यह दूसरा बड़ा झटका है क्योंकि चुनाव आयोग ने उनके चहेते दो शीर्ष नौकरशाहों को चुनाव के समय में उनके पदों से हटा दिया है। साथ ही, चुनाव आयोग ने पुनेठा को चुनाव से नहीं जुड़े पद पर नियुक्त करने का निर्देश दिया। वह मई के अंत में सेवानिवृत्त हो…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

न्याय योजना पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष के बयान से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ : चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कांग्रेस के चुनावी वादे के रूप में घोषित ‘न्याय योजना’ की नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की गयी आलोचना को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने उन्हें इस मामले में भविष्य में ‘‘सतर्कता’’ बरतने की नसीहत दी है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कुमार के जवाब को असंतोषजनक बताते हुये कहा कि उनका बयान निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करता है। आयोग ने कुमार के बयान से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर जारी आदेश में यह बात कही है।…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

वनडे विश्व कप की टीम आईपीएल के आधार पर नहीं चुन सकते : रोहित

भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिये खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फार्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिये । विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जायेगा । रोहित ने एक नयी वेबसाइट क्रिकेट डाट काम के लांच के मौके पर कहा ,‘‘ चयनकर्ता आईपीएल में उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम चयन का आधार आईपीएल नहीं होना चाहिये…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

आम चुनाव से पहले रिजर्व बैंक ने घटाई रेपो दर, कर्ज सस्ता होने की उम्मीद

आम चुनाव के लिये मतदान शुरू होने से एक सप्ताह पहले रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को और गति देने के लिये अपनी मुख्य नीतिगत दर ‘रेपो’ में 0.25 प्रतिशत कटौती कर दी। गत दो माह में यह लगातार दूसरा मौका है जब रेपो दर कम की गई है। रेपो दर घटने से बैंकों की लागत कम होगी और इसके परिणामस्वरूप वह अपने ग्राहकों को वाहन, मकान और व्यक्तिगत जरूरतों के लिये सस्ती दर पर कर्ज उपलब्ध करा सकेंगे। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

यूएई ने प्रधानमंत्री मोदी को जायद मेडल से सम्मानित किये जाने की घोषणा की

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को ‘‘ बढ़ावा’’ देने में ‘महत्वपूर्ण भ्रूमिका’ निभाने के लिए प्रतिष्ठित जायद मेडल से सम्मानित किया जायेगा। यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने राजाओं, राष्ट्रपतियों और राष्ट्राध्यक्षों को दिये जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किये जाने की घोषणा की। अबुधाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद ने ट्वीट किया, “भारत से हमारे ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक रिश्ते हैं, जिन्हें हमारे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण भारत में पार्टी के गढ़ वायनाड लोकसभा सीट से बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल ने यहां वायनाड जिला मुख्यालय में जिला कलेक्टर ए आर अजयकुमार को नामांकन से जुड़े कागजात सौंपें। इस अवसर पर उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, के सी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक भी थे। केरल के पश्चिमी घाट स्थित मनोरम पर्वतीय क्षेत्र वायनाड में जिला कलेक्टरेट के बाहर कांग्रेस नीत यूडीएफ…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला : कुरेन

आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है । बायें हाथ के तेज गेंदबाज की हैट्रिक आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक है । किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया । कुरेन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा । वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए।…

Read More
Translate »