खेल हिंदी न्यूज़ 

धवन ए प्लस से बाहर, पंत का प्रमोशन लेकिन मयंक और पृथ्वी को अनुबंध नहीं

ऋषभ पंत को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए बीसीसीआई ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ग्रेड ए रिटेनरशिप दी है जबकि सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन केंद्रीय अनुबंधों की नयी सूची में ए प्लस श्रेणी से बाहर हो गए हैं । भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कल देर रात नये अनुबंध की घोषणा की । इसमें ए प्लस श्रेणी (सात करोड़), ए (पांच करोड़), बी (तीन करोड़) और सी (एक करोड़ रूपये) में 25 क्रिकेटरों को रिटेनरशिप दी जायेगी । पिछले साल 26 क्रिकेटरों को करार दिये गए थे ।…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

यात्री वाहनों की बिक्री फरवरी में 1.11 प्रतिशत गिरी

यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री इस साल फरवरी महीने में 1.11 प्रतिशत गिरकर 2,72,284 इकाइयों पर आ गयी। पिछले साल फरवरी में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 2,75,346 इकाई रही थी। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सिआम के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कारों की घरेलू बिक्री पिछले साल के 1,79,122 से 4.33 प्रतिशत कम होकर 1,71,372 इकाइयों पर आ गयी। आलोच्य माह के दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 0.58 प्रतिशत गिरकर 10,47,486 इकाइयों पर आ गयी। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 4.22 प्रतिशत गिरकर 16,15,071 इकाई रह गयी। इस…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगान से सैनिक वापस बुलाने का कोई निर्देश नहीं : पेंटागन

शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने कहा है कि पेंटागन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुलाने का कोई निर्देश नहीं मिला है। अमेरिकी मध्य कमान के कमांडर जनरल जोसेफ वोटल ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान ‘हाउस आर्मड सर्विज कमेटी’ के सदस्यों को बताया,‘‘हमें अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।’’ ट्रम्प ने पिछले साल दिसम्बर में युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिक वापस बुलाने की घोषणा की थी। जनरल वोटल ने कहा कि उनकी सलाह है कि अफगानिस्तान…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

न्यायालय ने अयोध्या भूमि विवाद मामला मध्यस्थता के लिए सौंपा

उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामला शुक्रवार को मध्यस्थता के लिए भेज दिया। न्यायालय ने शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला को मध्यस्थता के लिये गठित तीन सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि पैनल के अन्य सदस्यों में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू भी शामिल हैं। पीठ ने कहा कि मध्यस्थता कार्यवाही उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में होगी और यह…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके: कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं।’’ राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एनसीएलएटी की मंजूरी के बिना आईएलएंडएफएस समूह के खाते को नहीं किया जा सकता एनपीए घोषित

कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की मंजूरी के बगैर कर्ज में फंसी कंपनी आईएलएंडएफसी तथा समूह की अन्य कंपनियों के खाते को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित नहीं कर सकता । एनसीएलएटी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। न्यायमूर्ति एस.जे.मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि यह आईएलएंडएफएस की ऋण शोधन योजना को ध्यान में रख किया गया है। न्यायाधिकरण ने कहा, ‘‘एनसीएलएटी की मंजूरी के बिना कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान आईएलएंडएफएस और इसकी अनुषंगियों को एनपीए…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी जी अर्द्धसैनिक बलों को ‘शहीद’ का दर्जा नहीं दे रहे, कम से कम बेहतर वेतन तो दें: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए जान गंवाने वाले केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को ‘शहीद’ का दर्जा देने का उनका आग्रह स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह आशा करते हैं कि अर्द्धसैनिक बलों को बेहतर वेतन देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के एक आदेश पर अमल अवश्य किया जाएगा। केंद्रीय बलों के वेतन में बढ़ोतरी से जुड़े ‘नॉन-फंक्शनल फाइनेंशियल अपग्रेडेशन ’ (एनएफएफयू) को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए गांधी ने ट्वीट किया,…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मनीष कौशिक सहित तीन भारतीय सेमीफाइनल में

 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी मनीष कौशिक (60 किग्रा) उन तीन भारतीय मुक्केबाजों में शामिल रहे जिन्होंने ईरान के छाबाहार में चल रहे माकरान कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये। राष्ट्रीय चैम्पियन मनीष ने रविवार की रात क्वार्टरफाइनल बाउट में सलार मोमिवांड को 5-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले अन्य भारतीयों में पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) और रोहित टोकस (64 किग्रा) शामिल थे। इस तरह पदक दौर में पहुंचने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या आठ तक पहुंच गयी है। राष्ट्रमंडल खेलों…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ईयू ने पाकिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ स्पष्ट और लगातार कार्रवाई करने को कहा

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पुलवामा हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से कहा है कि वह न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी समूहों, बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी ठोस और लगातार कार्रवाई करे जो हमलों की जिम्मेदारी ले रहे हैं। ईयू का बयान ऐसे समय आया है जब 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के चलते परमाणु संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पुलवामा आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। यूरोपीय संघ की…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, जल्द पहुंचेगी पांच हजार अरब डॉलर के स्तर पर : मोदी

सियोल, 21 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के निवेशकों को भारत में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और यह जल्द ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मोदी यहां भारत-कोरिया व्यापार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ‘अवसरों की भूमि’ है। मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की ओर रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘दुनिया की कोई और बड़ी अर्थव्यवस्था इस समय साल…

Read More
Translate »