खेल हिंदी न्यूज़ 

न्यायालय ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डीके जैन को बीसीसीआई का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 21 फरवरी : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डी के जैन को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया जो इस संपन्न क्रिकेट बोर्ड के नये संविधान के प्रावधानों के अनुरूप काम करेंगे। शीर्ष अदालत ने लोकपाल की नियुक्ति के मामले में तात्कालिकता और इसके महत्व से संबंधित मुद्दे पर विचार के दौरान अपनी खुशी जाहिर की कि उसके समक्ष सभी पक्ष न्यायमूर्ति जैन (सेवानिवृत्त) के नाम पर सहमत हुये हैं। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मैं महात्मा गांधी की शिक्षाओं से प्रेरित हूं : बान

सियोल, 21 फरवरी : संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महात्मा गांधी की शिक्षाओं से प्रेरित हैं और प्रतिष्ठित योनसेई विश्वविद्यालय में लगी उनकी आवक्ष प्रतिमा दक्षिण कोरिया के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जी ईन और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के साथ योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

महात्मा गांधी की जीवनशैली ने कोई कार्बन फुटप्रिंट नहीं छोड़ा, दनिया के लिए एक सीख : मोदी

सियोल, 21 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही दुनिया के लिए महात्मा गांधी की जीवनशैली एक महत्वपूर्ण सबक है। दरअसल, उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसने कोई ‘‘कार्बन फुटप्रिंट’’ नहीं छोड़ा। महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का यहां प्रख्यात योनसेई विश्वविद्यालय में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई – इन और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के साथ अनावरण करने के दौरान मोदी ने कहा कि 20 वीं सदी में महात्मा गांधी शायद मानव जाति को…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

स्टार्टअप कंपनियों को बड़ी राहत, 25 करोड़ रुपये तक के निवेश को कर से छूट

सरकार ने स्टार्टअप कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए एंजल कर के नियमों में ढील देने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने स्टार्टअप को आयकर छूट के लिए निवेश सीमा को बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दिया है। अब 25 करोड़ रुपये तक के निवेश पर स्टार्टअप कंपनियों को आय कर से छूट मिलेगी। मौजूदा समय में स्टार्टअप को 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर कर से छूट की इजाजत है। इस निवेश में एंजल निवेशकों द्वारा लगाया गया पैसा भी शामिल…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

कोलारोव, फाजियो के गोल से रोमा चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब

डिफेंडर एलेक्सांद्र कोलारोव और फेडेरिको फाजियो के दूसरे हाफ में दागे गोलों की मदद से रोमा ने सोमवार को कड़े मुकाबले में बोलोना को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाए। कोलारोव ने 55वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि फाजियो ने 73वें मिनट में दूसरा गोल दागा। बोलोना की ओर से एकमात्र गोल 84वें मिनट में निकोला सेनसोन ने किया। इस जीत से रोमा के 24 मैचों में 41 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान से…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारत के साथ तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान का संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप का आग्रह

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े ‘‘तनाव को कम’’ करने के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को सोमवार को पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में उनकी मदद मांगी। उल्लेखनीय है कि कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सेना के करीब 40 जवान शहीद हो गए…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी ने की जाति के आधार पर भेदभाव समाप्त करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जाति के नाम पर भेदभाव समाप्त करने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि जातिवाद सामाजिक सौहार्द, एकता एवं समता हासिल करने की दिशा में एक रुकावट है। संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों की पहचान करने की अपील की जो ‘‘निजी हित’’ के लिए जातिवाद को बढ़ावा देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरू रविदास की जन्मस्थली पर विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा, ‘‘सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए, भले ही वे किसी भी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर सैन्य विमान दिल्ली पहुंचा

नयी दिल्ली, 15 फरवरी : सेना का एक विमान पुलवामा में घृणित आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर शुक्रवार शाम यहां पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पार्थिव शरीर लाये गये तो उस समय इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टेक्नीकल क्षेत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने एक एक कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के प्रमुख,…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत ने पाकिस्तान से आयातित सामान पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत किया

नयी दिल्ली, 16 फरवरी : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वहां से आयातित होने वाले सभी सामानों पर सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। सरकार इससे पहले पाकिस्तान को दिये गये ‘व्यापार के लिहाज से सबसे तरजीही देश (एमएफएन)’ का दर्जा भी वापस ले चुकी है। सीमाशुल्क बढ़ने से पाकिस्तान से भारत को किया जाने वाले निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ेगा। वर्ष 2017-18 में पाकिस्तान से भारत को 3,482.3…

Read More
Uncategorized खेल हिंदी न्यूज़ 

सिंधू को हराकर साइना फिर बनी राष्ट्रीय चैम्पियन, सौरभ की खिताबी हैट्रिक

गुवाहाटी, 16 फरवरी :साइना नेहवाल ने पी वी सिंधू को सीधे गेमों में हराकर 83वीं योनेक्स सनराइज सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में महिला एकल खिताब बरकरार रखा जबकि पुरूष वर्ग में सौरभ वर्मा फिर चैम्पियन बने । तीन बार की चैम्पियन साइना ने अपने शानदार स्मैश का पूरा इस्तेमाल करते हुए दो बार की विजेता सिंधू को 21 . 18, 21 . 15 से मात दी । पिछली बार नागपुर में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भी 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने सिंधू को हराया था ।…

Read More
Translate »