खेल हिंदी न्यूज़ 

कोहली , साव के अर्धशतकों से भारत के 358 रन

शानदार फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली (64) और युवा पृथ्वी साव (66) समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाये जिसकी मदद से भारत ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ वर्षाबाधित अभ्यास मैच में दूसरे दिन 358 रन बनाये । जवाब में क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिये थे । भारत के लिये चेतेश्वर पुजारा (54), अजिंक्य रहाणे (56) और हनुमा विहारी (53) ने अर्धशतक जमाये । सुबह बारिश रूकने के बाद मैच बहाल होने पर बाकी तीनों दिन ओवरों…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद करने के लिए संरा और एससीओ के बीच व्यापक सहयोग की जरूरत : भारत

भारत ने कहा है कि आतंकी संगठनों और नेटवर्कों को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बीच व्यापक सहयोग की और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। दो साल तक चली प्रक्रिया के बाद जून 2017 में भारत एससीओ का पूर्ण सदस्य बना था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने कहा कि संरा और एससीओ के बीच सहयोग का सकारात्मक असर क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, पारगमन तथा ऊर्जा संबंध और…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

खगोलीकरण और बहुपक्षवाद के प्रति भारत प्रतिबद्ध है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समूह20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक में खगोलीकरण और सुधरे हुए बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता शुक्रवार को एक बार फिर जताई। मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे। यहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व नेताओं के साथ आगामी दशक की नई और उभरती चुनौतियों का सामना करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आज की अनेक व्यस्तताओं में सबसे पहले प्रधानमंत्री…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

पेट्रोल, डीजल से चलने वाले जनरेटरों पर प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत : अमिताभ कांत

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने मंगलवार को बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर देते हुए पेट्रोल, डीजल जैसे जीवाश्म ईंधन से चलने वाले जेनरेटरों पर पाबंदी लगाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे किसी तरह के अदालती आदेश के आने से पहले कर लेना चाहिए। साथ ही कांत ने कोयला से चलने वाले 25 साल से अधिक पुराने तापीय विद्युत संयंत्रों को क्रमबद्ध तरीके से बंद करने, बिजली बाजार में खुलापन लाने, वाणिज्यिक रूप से कोयला खान तथा…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

हरमनप्रीत ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के साथ फिर करार किया

भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला बिग बैश लीग के चौथे सत्र के लिये सिडनी थंडर्स के साथ और स्मृति मंधाना ने होबार्ट हरिकेंस के साथ करार किया है । हरमनप्रीत ने पिछले सत्र में थंडर्स के लिये 12 मैचों में 296 रन बनाये थे । उनका स्ट्राइक रेट 117 और औसत 59 . 20 था और उन्हें टीम की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया । वहीं भारतीय टीम की उपकप्तान मंधाना के साथ हरिकेंस ने करार किया है । वह दूसरे सत्र में ब्रिसबेन हीट के लिये खेली थी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कुलगाम, पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

झूठ बोलकर समझौते का उल्लंघन किया ट्रंप के पूर्व सहयोगी मानाफोर्ट ने : अभियोजक

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पॉल मानाफोर्ट ने जांचकर्ताओं को झूठ बोलकर मामले में सहयोग करने के समझौते का उल्लंघन किया। अभियोजकों ने सोमवार को यह बात कही जहां एफबीआई को झूठा बयान देने के मामले में एक और पूर्व सहयोगी की जेल की सजा शुरू हो गयी है। मानाफोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के प्रचार अभियान और रूस के बीच संभावित साठगांठ के आरोपों में स्पेशल कौंसल रॉबर्ट मूलर की जांच में सहयोग करने के लिए सितंबर में एक करार के तहत सहमति जताई थी। अभियोजकों ने…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी 150 रुपये मजबूत

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 150 रुपये की बढ़त के साथ 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने में बढ़त दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,224.30 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 14.21 डॉलर प्रति औंस पर…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आईसीसी ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के लिये आवेदन जमा किया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को कहा कि उसने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने के लिये आवेदन जमा कर दिया है । आईसीसी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ साझेदारी में यह आवेदन जमा किया । अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक बार 1998 में पुरूष क्रिकेट को जगह दी गई थी । उसमें दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता था । आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ महिला क्रिकेट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

26/11 के दस साल पूरे, पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत में खिंचती जा रही सुनवाई

भारत की आर्थिक राजधानी में 26/11 को हुए नरसंहार के, सोमवार को दस बरस हो गए लेकिन पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी एक अदालत में, खौफनाक मुंबई हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोपों का सामना कर रहे लश्कर ए तैयबा के सात सदस्यों के खिलाफ सुनवाई अभी भी चल ही रही है। यह स्थिति तब है जब इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने 2015 में आतंकवाद विरोधी अदालत को दो महीने में मामले की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था। हमले के मास्टर माइंड कहलाने वाला, लश्कर ए…

Read More
Translate »