Uncategorized विदेश हिंदी न्यूज़ 

संरा प्रमुख गुतारेस अक्तूबर की शुरूआत में भारत की यात्रा करेंगे

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस अगले महीने की शुरूआत में भारत की यात्रा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। संयोगवश, उनकी यात्रा महात्मा गांधी की 150 जयंती का कार्यक्रम शुरू होने पर होगी। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गुतारेस एक अक्तूबर को नयी दिल्ली पहुंचेंगे। हक ने बताया कि एक अक्तूबर को गुतारेस औपचारिक रूप से नयी दिल्ली में नये संयुक्त राष्ट्र भवन का उद्घाटन करेंगे। दो अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव महात्मा गांधी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक, एक शानदार खबर : अमेरिका

अमेरिका ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की प्रस्तावित बैठक को शुक्रवार को एक ‘‘शानदार खबर’’ बताया। साथ ही, अमेरिका ने उम्मीद जतायी है कि यह भविष्य में दोनों पड़ोसी देशों के बीच ‘‘बेहतर’’ और ‘‘मजबूत’’ संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा। वर्ष 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत स्थगित होने के बाद से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच इस तरह की यह पहली…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

किम, मून ने पवित्र ज्वालामुखी पर हाथ मिलाए

एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं ने अपने सम्मेलन के आखिरी दिन गुरूवार को खूबसूरत ज्वालामुखी की चोटी पर खड़े होकर एक दूसरे से हाथ मिलाया। इस ज्वालामुखी को उत्तर कोरिया में पवित्र माना जाता है। दोनों नेता उत्तर कोरिया-चीन की सीमा पर स्थित पहाड़ी तक गए और तस्वीरें खिंचवाई। एक दिन पहले ही दोनों देशों ने कई समझौते किए। कहा जा रहा है कि ये समझौते शांति की दिशा में अहम कदम हैं। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरियाई…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

घृणा अपराध : ब्रिटेन में भारतीय मूल के परिवार के घर को लगाई आग, बाल-बाल बचे

ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य तब बाल-बाल बच गए जब उनके घर को आग लगा दी गई। पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है। मयूर कार्लेकर, उनकी पत्नी रितु और दो बच्चे शनिवार रात अपने घर में गहरी नींद में थे जब उनके पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। दक्षिण पूर्वी लंदन में ओरपिंगटन के बोर्कवुड पार्क इलाके में स्थित उनके घर के बाहर भयंकर आग लगी थी, जिसे देखकर पड़ोसियों ने ही दमकल को सूचित किया। मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा,…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारत में ‘चरमपंथी गतिविधि’ को लेकर ब्रिटेन के कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी

ब्रिटेन के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने मंगलवार को ‘‘भारत में चरमपंथी गतिविधि और धोखाधड़ी के अपराधों’’ के आरोप में मध्य इंग्लैंड के कुछ घरों में छापेमारी की। वेस्ट मिडलैंड्स काउंटर टैरेरिज्म यूनिट (डब्ल्यूएमसीटीयू) की अगुवाई वाली इस जांच के तहत कोवेंट्री, लेस्टर और बर्मिंघम में छापेमारी की गई। छापेमारी अब भी जारी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘डब्ल्यूएमसीटीयू की जांच के तहत जांचकर्ता कई घरों की तलाशी ले रहे हैं। कोवेंट्री, लेस्टर और बर्मिंघम में आज रिहायशी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

नायडू ने की माल्टा की राष्ट्रपति से मुलाकात, तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को माल्टा की राष्ट्रपति मैरी लुइस कोलेरो प्रेका के साथ विस्तृत चर्चा करके द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये गये। दोनों देशों ने विदेश सेवा संस्थानों के बीच तालमेल तथा समुद्र और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग के लिए तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किया। बीते 28 वर्ष में पहली बार इस देश में आने वाले पहले वरिष्ठ भारतीय नेता नायडू ने माल्टा की राष्ट्रपति से बातचीत करने के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने शरीफ की दोषसिद्धि निलंबित करने की याचिका पर सुनवाई रोकने की मांग की

पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने सजायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर सुनवाई करने के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रूख किया है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई है। शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम (44) और दामाद मोहम्मद सफदर (54) को एक जवाबदेही ने लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत के सिलसिले में छह जुलाई को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था। पूर्व प्रधानमंत्री को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

डोभाल अमेरिका में, विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल नई दिल्ली में ‘टू प्लस टू’ वार्ता के एक सप्ताह बाद वाशिंगटन में हैं जहां वह ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ट्रंप प्रशासन में सम्मान की दृष्टि से देखे जाने वाले डोभाल का शुक्रवार को विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय पर विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वह अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बोल्टन से भी मुलाकात करेंगे। डोभाल के रक्षा विभाग के अधिकारियों और थिंक टैंक समुदाय से भी मुलाकात करने की संभावना है।…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तानी अदालत ने जमात-उद-दावा, एफआईएफ को गतिविधियां जारी रखने की मंजूरी दी

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठनों जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) से देश में अपनी गतिविधियां जारी रखने को कहा है। सरकार द्वारा लाहौर उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर याचिका को दो सदस्यीय पीठ ने खारिज कर दिया। पांच अप्रैल को उच्च न्यायालय ने समूह को अपने कल्याण कार्य को जारी रखने की इजाजत दी थी। उच्च न्यायालय ने सरकार को दोनों समूहों के सामाजिक कार्यों में हस्तक्षेप करने से रोकते हुए उन्हें वैधानिक गतिविधियां जारी रखने की इजाजत…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कुलसुम के अंतिम संस्कार के लिए शरीफ, पुत्री व दामाद को मिला पैरोल,लाहौर पहुंचे

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ,बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर, बेगम कुलसुम नवाज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 12 घंटे का पैरोल मिलने के बाद बुधवार तड़के लाहौर पहुंच गए। शरीफ की पत्नी कुलसुम का 68 साल की उम्र में मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनका पार्थिव शरीर यहां लाया जाएगा और लाहौर के जाटी उमरा गांव में दफनाया जाएगा। जाटी उमरा शरीफ परिवार का पुश्तैनी गांव है। पंजाब सरकार के…

Read More
Translate »