विदेश हिंदी न्यूज़ 

सिंगापुर वार्ता के बाद शहबाज शरीफ ने भारत से शांति वार्ता बहाल करने के लिए कहा

लाहौर , 13 जून (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पीएमएल – एन प्रमुख शहबाज शरीफ ने भारत से पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सिंगापुर शिखर वार्ता दोनों पड़ोसी देशों के लिए अच्छी मिसाल होनी चाहिए।   अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच दशकों के तनावपूर्ण संबंधों के बाद कल ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत दोनों देशों के नेता सिंगापुर में शिखर वार्ता के लिए मिले जहां उत्तर कोरियाई नेता किम…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका ने भारत को अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मिसाइल बेचने की मंजूरी दी

वाशिंगटन, 13 जून (भाषा) अमेरिका ने भारत को 93 करोड़ डॉलर में छह एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अटैक हेलीकॉप्टर के अतिरिक्त इस अनुबंध में अग्नि नियंत्रण रडार ‘हेलफायर लॉन्गबो मिसाइल’, स्टिंगर ब्लॉक I-92H मिसाइल, रात में नजर रखने में सक्षम नाइट विजन सेंसर एवं जड़त्वीय नौवहन प्रणाली (इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम्स) की बिक्री भी शामिल है। पेंटागन की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय के फैसले को लेकर कांग्रेस को अधिसूचित किया। अगर कोई सांसद इसका विरोध नहीं करता…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

द कोरिया ने ट्रंप और किम के बीच बैठक को सराहा, ‘सदी की वार्ता’ बताया

सोल , 12 जून (दिन न्यूज़) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की आज ऐतिहासिक शिखर वार्ता की दक्षिण कोरिया ने सराहना की और स्थानीय मीडिया ने इसे ‘ सदी की वार्ता ’’ करार दिया। सिंगापुर में ट्रंप और किम के हाथ मिलाने और गर्म जोशी से एक दूसरे का अभिवादन करने की तस्वीरें आने के बाद सोल ने इस पर उत्साही प्रतिक्रिया दी और प्योंगयांग के साथ एक नई शुरूआत की उम्मीद जताई। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई – इन ने कहा…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीन ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की अपील की

बीजिंग , 12 जून (दिन न्यूज़) चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हुई शिखर वार्ता की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया और कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर चल रहे तनाव को सुलझाने के लिए इसके “ पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण ’’ की अपील की।  चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संवाददाताओं से कहा कि इस बात के बहुत जरूरी और सकारात्मक मायने हैं कि दोनों नेता साथ बैठकर वार्ता कर सकने की स्थिति में हैं और यह तथ्य एक नया…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप-ली मुलाकात: शिखर वार्ता से ‘अच्छे’ नतीजे निकलने की उम्मीद

सिंगापुर , 11 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग – उन के साथ उनकी वार्ता बहुत दिलचस्प होगी और उन्हें इससे ‘ अच्छे ’ नतीजे निकलने की उम्मीद है।राष्ट्रपति प्रासाद इस्ताना में द्वीपक्षीय बैठक के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग के साथ दोपहर के भोजन के दौरान कामकाज से जुड़ी बातचीत करने के बाद ट्रंप ने यह बयान दिया।  इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक शिखर वार्ता की तैयारियों से लेकर अमेरिका की शुल्क संबंधी चेतावनियों सहित…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

शिखर वार्ता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मिले अमेरिका और उत्तर कोरिया के अधिकारी

सिंगापुर , 11 जून (दिन न्यूज़) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच होने वाली अभूतपूर्व शिखर वार्ता की पूर्व संध्या पर, वार्ता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों के वार्ताकारों ने आज सिंगापुर में मुलाकात की। इस वार्ता का उद्देश्य उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार के जखीरे के कारण ट्रंप और किम के बीच बनी खाई को पाटना है। उत्तर कोरिया की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल महत्वाकांक्षा ने दुनिया की पेशानी पर बल डाल रखे हैं। यह पहली…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

एससीओ देशों से पर्यटन को आसानी से दोगुना किया जा सकता है: मोदी

चिंगदाओ , 10 जून  यहां चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ हाथ मिलाए और संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेता 18 वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए चीन में हैं। आठ सदस्यीय इस संगठन में सदस्य देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। मोदी अन्य एससीओ देशों के नेताओं के साथ कम से कम छह द्विपक्षीय बैठकें कर चुके हैं लेकिन मोदी और हुसैन के बीच कोई…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मोदी का एसीओ देशों के बीच संप्रभुता के सम्मान, आर्थिक विकास, संपर्क, एकता बनाने का आह्वान

चिंगदाओ (चीन), 10 जून  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करने तथा आर्थिक वृद्धि, संपर्क सुविधाओं के विस्तार तथा आपस में एकता के लिए काम करने का आह्वान किया। एससीओ के 18वें शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने आज यहां संक्षिप्त नाम ‘सिक्योर’ के रुप में एक नयी अवधारणा रखी। इसमें ‘एस’ से आशय नागरिकों की सिक्योरिटी (सुरक्षा), ‘ई’ से इकोनामिक डेवलपमेंट (आर्थिक विकास), ‘सी’ से क्षेत्र में (कनेक्टिविटी) कनेक्टिविटी, ‘यू’ से यूनिटी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

शी चिनफिंग के साथ बैठक से भारत-चीन की दोस्ती को मजबूती मिलेगी : पीएम मोदी

चिंगदाओ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. मोदी ने कहा कि वुहान में उनके बीच अनौपचारिक वार्ता के बाद हुई यह मुलाकात भारत-चीन मित्रता को और मजबूती देगी. वुहान शिखर वार्ता के करीब छह सप्ताह बाद हुई इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के खाके पर चर्चा की और वुहान में उनके द्वारा किये गये फैसलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की. यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

तालिबान ने संघर्षविराम के ऐलान के बाद 20 अफगान सुरक्षाबलों की हत्या की

हेरात: अफगानिस्तान में संघर्षविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद तालिबानी विद्रोहियों ने सरकार समर्थित 20 सुरक्षाबलों की हत्या कर दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “तालिबान विद्रोहियों ने अल-सुबह कला-ए-जल जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप 20 सरकार समर्थक सुरक्षाबलों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.”  इससे पहले शनिवार को तालिबान ने अफगानिस्तान में ईद-उल-फितर के तीन दिनों के दौरान संघर्षविराम की घोषणा की थी. बता दें कि ईद अल-फितर 14 जून को शुरू होगा. तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा…

Read More
Translate »