विदेश हिंदी न्यूज़ 

कांगो में भारतीय महिला शांतिसैनिकों का अभियान शुरू

शांति सैनिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों में शुमार अफ्रीकी देश कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भारत की तरफ से आये महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है। यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है। भारत की ओर से आये महिला शांतिसैनिकों के दल में 20 महिला शांतिसैनिक हैं और इन्हें गत सप्ताह डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन के तहत नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका ने ड्रोन गिराए जाने के बाद ईरान पर साइबर हमला किया

अमेरिका ने ईरान में अपने निगरानी ड्रोन गिराये जाने के बाद ईरान की मिसाइल नियंत्रण प्रणाली और एक जासूसी नेटवर्क पर साइबर हमले किये हैं। अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने यह खबर दी है। समाचार पत्र ने लिखा है कि हमले से राकेट और मिसाइल प्रक्षेपण में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने समाचार पत्र की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। याहू ने दो पूर्व खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अमेरिका ने सामरिक हॉर्मूज जलडमरूमध्य में जहाजों…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में किए गए योगासन

चीन के ऐतिहासिक शाओलिन टेम्पल, ब्रिटेन के सेंट पॉल कैथड्रल, पेरिस में एफिल टावर, अमेरिका में वाशिंगटन स्मारक सहित दुनिया भर में विभिन्न स्थानों पर पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काफी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को योगासन किए। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा का हॉल ‘ओम’, ‘शांति’ के जाप से गूंज उठा। उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून सबसे लंबा दिन होता है जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस संबंध में 2014 में एक प्रस्ताव स्वीकार किया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीन में भूकम्प से 12 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर यीपिन शहर के छांगनिंग इलाके में आया। मंगलवार सुबह महसूस हुए दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा, ‘‘ अभी तक 12 लोगों की जान…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अनंतनाग मुठभेड़ में जैश के दो आतंकवादी ढेर, सेना का जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलवामा हमले के सिलसिले में एक वांछित सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप से मुलाकात से पहले चीनी राष्ट्रपति जाएंगे उत्तर कोरिया

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सप्ताह पहली बार उत्तर कोरिया जाएंगे। पिछले 14 साल में चीनी नेता की उत्तर कोरिया की यह पहली यात्रा होगी। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रवक्ता हु झाओमिंग ने बताया कि किम के आमंत्रण पर शी 20-21 जून को उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 70 साल पूरे होने पर उनकी यह यात्रा हो रही है। परमाणु हथियार कार्यक्रम के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग चल रहे…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

इजराइल के प्रधानमंत्री की पत्नी सरकारी धन के दुरुपयोग की दोषी

इजराइल की एक अदालत ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की पत्नी को भोजन के लिए आवंटित सरकारी धन का गलत तरह से इस्तेमाल करने के मामले में दोषी ठहराया है। इस मामले में नेतनयाहू की पत्नी ने प्ली बार्गेन के तहत आरोप कम करने पर खुद अपने दोष को स्वीकार किया है। सारा नेतनयाहू को एक अन्य शख्स की गलती को भुनाने का दोषी ठहराया गया है और जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। यरूशलम मजिस्ट्रेट अदालत में जस्टिस एविटल चेन ने दोष कबूल करने के ऐवज में…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीन ने सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

चीन ने दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ एवं बीजिंग में भारतीय राजदूत के तौर पर तैनात रह चुके विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ करीब से काम कर चुके सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत के तौर पर काम कर चुके सुन चीनी विदेश मंत्रालय के नीति एवं योजना विभाग के महानिदेशक रहे हैं। इससे पहले भारत में चीन के राजदूत लुओ जाओहुई थे। उन्हें विदेश मामलों का उप मंत्री नियुक्त किया गया है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने यहां…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारतीय कॉलेज प्रशिक्षु को अमेरिका के टेलीमार्केटिंग घोटाले में पांच साल की कैद

अमेरिका में भारत के एक कॉलेज प्रशिक्षु को करीब 24 वरिष्ठ नागरिकों से दस लाख डॉलर की ठगी करने वाले टेलीमार्केटिंग घोटाले में तकनीकी सहायता मुहैया कराने के जुर्म में पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वरिष्ठ नागरिकों से उनकी सेवानिवृत्ति बचत राशि ठगी गई। न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि हॉस्पिटैलिटी उद्योग प्रशिक्षण पर अमेरिका आए भारतीय कॉलेज के छात्रों के एक समूह के नेता बिश्वजीत कुमार झा (21) ने 58 वर्ष से 93 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागिकों को ठगा। झा की जेल…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की : आतंकवाद को ‘संयुक्त खतरा’ बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ रविवार को दस दिनों के अंदर दूसरी बार मुलाकात की और दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद ‘‘संयुक्त खतरा’’ है जिस पर संयुक्त कार्रवाई की जरूरत है। श्रीलंका में अप्रैल में ईस्टर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद मोदी देश के दौरे पर आए पहले विदेशी नेता हैं। उनका दौरा हमले के बाद श्रीलंका के साथ भारत की एकजुटता को दर्शाता है। राष्ट्रपति सिरिसेना के साथ वार्ता के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना…

Read More
Translate »