अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वित्त मंत्रालय को 3-4 सरकारी बैंकों के आरबीआई की पीसीए सूची से बाहर होने की उम्मीद

वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में तीन से चार बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) निगरानी सूची से बाहर हो जायेंगे। मंत्रालय का मानना है कि दिशानिर्देशों में अपेक्षित संशोधन और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुनाफे में सुधार के बाद ऐसा संभंव है। सूत्रों ने यह बात कही। भारतीय रिजर्व बैंक ने 21 सरकारी बैंकों में से 11 बैंकों को पीसीए के ढांचे में रखा है। ये कमजोर बैंकों पर कर्ज और अन्य अंकुश लगाता है। इनमें इलाहाबाद बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वित्त मंत्री न्यूचिन से असंतुष्ट होने की खबरों का ट्ंरप ने किया खंडन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप ने वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन की काम की सराहना करते हुये उस खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पोवेल की नियुक्ति को लेकर ट्रंप अपने वित्त मंत्री न्यूचिन से नाराज हैं। ट्रंप ने ट्वीट में कहा, “मैं अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन के कामकाज से बहुत खुश हूं और गर्व महसूस करता हूं।” एक जर्नल ने ट्ंरप के सलाहकारों का हवाला देते हुये बताया था कि ट्रंप ने चीन के खिलाफ दंडात्मक व्यापार कार्रवाई और शेयर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

स्वराज ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलोन सिसोलिथ के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को यहां लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलोन सिसोलिथ से मुलाकात की। दोनों के बीच द्धिपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों ने राजनीतिक स्तर पर बातचीत और व्यापार एवं निवेश बढ़ाकर आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वराज ने सिसोलिथ को विश्वास दिलाया कि विकास और वृद्धि के लिए भारत लाओस के साथ मजबूती से खड़ा है। लाओस में बुनियादी संरचना, सड़क, कृषि एवं सिंचाई, सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सरकार ने एयरसेवा डिजिटल मंच का उन्नत संस्करण पेश किया

नयी दिल्ली, 19 नवंबर : सरकार ने सोमवार को एयरसेवा डिजिटल मंच का उन्नत संस्करण पेश किया। इससे अब चैटबॉट्स विमान यात्रियों को उनकी शिकायतों के निदान में मदद कर सकेगा। सामान्य तौर पर चैटबॉट्स कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो लोगों से आडियो या टेक्स्ट संदेशों के जरिये बातचीत करता है। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की स्थिति और समय सारिणी की तत्काल आधार पर जानकारी मिल सकेगी। एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्नत संस्करण है। यह यात्रियों को उनकी शिकायतों…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली से उद्योग की प्रतिस्पर्धी, विनिर्माण क्षमता सुधरेगी : प्रभु

नयी दिल्ली, 19 नवंबर: औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली विकसित करने से उद्योग की प्रतिस्पर्धा की स्थिति सुधरेगी और साथ ही विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा सकेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को यह बात कही। प्रभु ने कहा कि उनका मंत्रालय चार स्तंभों के आधार पर देश में औद्योगिक पार्कों के आकलन के लिए प्रणाली बना रहा है। ये चार स्तंभ हैं, आंतरिक और बाहरी ढांचा, संपर्क, पर्यावरण एवं सुरक्षा प्रबंधन और कारोबार के समर्थन वाली सेवाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की प्रणाली से…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

चीनी पर सब्सिडी को लेकर भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीओ पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चीनी पर सब्सिडी को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कराई है। उसका मानना है कि भारत सरकार की सब्सिडी नीति से दुनियाभर में चीनी की कीमतों में ‘भारी गिरावट’ आयी है जिसका नुकसान ऑस्ट्रेलियाई उत्पादकों को हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का आरोप है कि इसी सब्सिडी के चलते इस साल भारत में चीनी का उत्पादन बढ़ कर 3.5 करोड़ टन तक पहुंच गया है जबकि इसका औसत उत्पादन 2 करोड़ टन सालाना है। आस्ट्रेलिया का आरोप है कि भारत कृषि सब्सिडी के मामले…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांत, समृद्धि के लिये प्रतिबद्ध है भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर में 13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया और एक शांत एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिये देश की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने सम्मेलन के सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय भागीदारी तथा आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में संबंधों का विस्तार किए जाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी पांचवीं बार पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस शिखर सम्मेलन की 2005 में शुरुआत होने के बाद से ही भारत इसमें भाग ले रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने आरसीईपी करार को जल्द पूरा करने का आह्वान किया, सेवा व्यापार के महत्व पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आसियान और भारत सहित छह अन्य देशों के बीच प्रस्तावित क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) करार आधुनिक, वृहद, संतुलित और सभी देशों के लोगों के लिए लाभदायक होना चाहिए। मोदी ने आरसीईपी के लिए चल रही बातचीत को जल्द सम्पन्न किए जाने पर भी बल दिया और कहा कि इसमें सेवाओं के व्यापार को भी पर्याप्त महत्व देने की आवश्यकता है। वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सुधांशु पांडे ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने आरसीईपी के नेताओं से…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एशिया में कृषि बीज के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत : रिपोर्ट

भारत एशिया में एक प्रमुख बीज ‘केंद्र’ के रूप में उभर रहा है। एक ताजा अध्ययन में शामिल 24 बीज कंपनियों में से 18 ने भारत में बीजों के विकास और उत्पादन गतिविधियों में निवेश किया है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक और स्थानीय बीज कंपनियां भारत में भारी निवेश कर रही हैं ताकि छोटी कृषि जोत वाले किसानों के लिए फसल उत्पादकता बढ़ाई जा सके। वर्ल्ड बेंचमार्किंग अलायंस (डब्ल्यूबीए) द्वारा प्रकाशित एक्सेस टु सीड्स इंडेक्स (एएसआई) में कहा गया है कि भारत में करीब 10 करोड़ किसान ऐसे…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वृहद आंकड़ों, वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

तिमाही नतीजों का सीजन अब समाप्त हो चुका है, ऐसे में इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणा, वैश्विक कारकों तथा राज्यों के चुनावों से तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पिछले दो माह के दौरान बड़े ‘करेक्शन’ की वजह से हम लघु अवधि में बाजार में कुछ राहत की उम्मीद कर रहे हैं। इस सप्ताह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति तथा औद्योगिक उत्पाद (आईआईपी) के आंकड़े प्रमुख घटनाक्रम…

Read More
Translate »