अर्थ हिंदी न्यूज़ 

शक्तियों का अत्यधिक केंद्रीकरण भारत की प्रमुख समस्याओं में से एक: रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि भारत में राजनीतिक निर्णय लेने में शक्ति का अत्यधिक केंद्रीकरण प्रमुख समस्याओं में से एक है। इस संबंध में उन्होंने गुजरात में हाल ही में अनावरण की गई सरदार पटेल की मूर्ति ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए भी प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी लेने की जरूरत पड़ी। बर्कले में शुक्रवार को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में राजन ने कहा कि भारत में समस्या का एक हिस्सा यह है कि वहां राजनीतिक निर्णय…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार

बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी निवेश के बीच वाहन, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक सुधर कर 35,000 अंक के पार चला गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 207.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,158.13 अंक पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स करीब 61 अंक गिरकर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 54.90 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 10,578.90 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारतीय अर्थव्यवस्था में आवसरों का लाभ उठाएं जिम्बाब्वे की कंपनियां: नायडू

उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे की कंपनियों से तीव्र आर्थिक वृद्धि कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि देश में व्यापार माहौल बेहतर है। भारत-जिम्बाब्वे व्यापार मंच को शनिवार को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 17वीं सदी से ही काफी नजदीकी रिश्ते रहे हैं और तब से आपस में धातु, खनिज एवं कपड़ों का व्यापार करते आ रहे थे। हालांकि वर्तमान आर्थिक संबंध उस स्तर को प्रतिबिंबित नहीं करते, जितनी क्षमता है। दोनों देशों के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को ‘नया भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दशक में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की अगुवाई करेगा। मोदी 13वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेने शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान देश के आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत अभी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

अब तक 326 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

अगर कोई आपसे पूछे कि कांचीपुरम की रेशमी साड़ी, अल्फांसो आम, नागपुर की नारंगी और कोल्हापुरी चप्पल में क्या समानता है तो जवाब देना थोड़ा मुश्किल को सकता है। लेकिन यह सभी उत्पाद उन 326 भारतीय उत्पादों में से हैं जिन्हें उनकी भौगोलिक पहचान मिल चुकी हैु। सरकार की ओर से यह भौगोलिक पहचान संकेतक बौद्धिक संपदा अधिकार संवर्द्धन एवं प्रबंधन प्रकोष्ठ (सीपम) देता है। सीपम औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के अंतर्गत आता है। प्रकोष्ठ ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘ भौगोलिक पहचान पंजीयक ने एक और कीर्तिमान…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा

एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 321 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक के तिमाही परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ रुपया 73.24 पर खुला जिससे धारणाा मजबूत हुई। रुपये में बेहतरी की अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में सुधार है। ब्रेंट कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 79.65 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है।…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रुपये में गिरावट, बढ़ता एनपीए अभी भी चिंता का विषय: पूर्व आरबीआई गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर विमल जालान ने मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल को मिला-जुला बताते हुये रविवार को कहा कि रुपये में गिरावट और लगातार बढ़ रही गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) चिंता का विषय बना हुआ है। गैर-आर्थिक मोर्चे पर जालान ने कहा कि देश अब भी खराब प्रशासन व्यवस्था, विभिन्न मुद्दों पर राज्यों में प्रदर्शन और गैर-धर्मनिरपेक्ष घोषणाओं जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। आर्थिक मोर्चे पर किये गये प्रयासों को लेकर पूर्व गवर्नर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जीएसटी, दिवाला एवं ऋणशोधन…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

दूरसंचार विभाग ने पुनरोद्धार वार्ता के तहत एमटीएनएल से दीर्घावधि की रूपरेखा बनाने को कहा

मौजूदा पुनरोद्धार वार्ता के तहत दूरसंचार विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) से एक दीर्घावधि की रूपरेखा बनाने को कहा है। एमटीएनएल के चेयरमैन पी के पुरवार ने पीटीआई भाषा से कहा कि दूरसंचार विभाग ने कहा कि हम यह रूपरेखा तैयार करें कि कैसे अन्य कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे और किस तरीके से अखिल भारतीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत कर सकेंगे। एमटीएनएल पिछले कई साल से घाटे में चल रही है। लोक उपक्रम विभाग के दिशानिर्देशों के तहत कंपनी को शुरुआती…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत को विनिमय दर निगरानी सूची से हटा सकता है अमेरिका

अमेरिका भारत को विदेशी विनिमय निगरानी सूची से हटा सकता है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारत में ऐसी कुछ प्रगति हुई है और सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जो उसकी कुछ बड़ी चिंताएं दूर हुयी हैं। अमेरिका उन देशों को निगरानी सूची में रखता है, जिनकी विनिमय दर नीतियों पर उसे शक है। अप्रैल में अमेरिका ने भारत के साथ चीन, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड को इस सूची में डाला था। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी अपनी हालिया रिपोर्ट में भारत को…

Read More
अर्थ 

आरबीआई ने यस बैंक को राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने की छूट नहीं दी

रिजर्व बैंक ने यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने की छूट देने से इनकार कर दिया है और निजी क्षेत्र के इस बैंक को आगामी एक फरवरी तक नया प्रमुख नियुक्त करने का निर्देश दिया है। यस बैंक के निदेशक मंडल ने 31 जनवरी, 2019 के बाद कपूर को कम-से-कम तीन महीने का सेवा विस्तार देने का आग्रह किया था। उसने कहा था कि एक सक्षम उत्तराधिकारी के चुनाव में समय लगेगा। केंद्रीय बैंक ने निजी बैंक की इस दलील को…

Read More
Translate »