अर्थ हिंदी न्यूज़ 

शादी विवाह के मौसम की मांग के कारण सोना 32,450 रुपये की ऊंचाई पर

विदेशों में कमजोरी का रुख होने के बावजूद यहां शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली में आई तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 225 रुपये चढ़कर 32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर जा पहुंची. औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माता कंपनियों का उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 40,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी. सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय चालू शादी विवाह के मौसम…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

बिटक्वाइन फिरौती मामला : गुजरात सीआईडी ने अमरेली के एसपी को गिरफ्तार किया

गुजरात सीआईडी की अपराध शाखा ने एक बिल्डर से जबरन बिटक्वाइन और नकदी वसूली के मामले में भूमिका को लेकर अमरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश पटेल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने बताया कि सीआईडी की अपराध शाखा ने गांधीनगर स्थित विभागीय कार्यालय में दिनभर पूछताछ के बाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटेल को अमरेली जिला स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था. सीआईडी (अपराध) के उपमहानिरीक्षक दीपांकर त्रिवेदी ने बताया कि हमने पूछताछ के बाद…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

KYC के लिए आधार को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य: रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक ने ‘अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) के संशोधित दिशानिर्देशों के तहत जैविक पहचान पत्र आधार को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, आधार की अनिवार्यता इसको लेकर उच्चतम न्यायालय में चल रहे मामले में अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी. रिजर्व बैंक ने शुक्रवार रात जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी. अभी केवाईसी के लिए ग्राहक का एक हालिया फोटो और आयकर विभाग द्वारा जारी स्थायी खाता संख्या (पैन) की कॉपी और पते के सबूत के लिए आधिकारिक तौर पर वैध दस्तावेज (ओवीडी) माना जाता…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मोदी-शी बैठक में दुनिया को संरक्षणवाद पर सकारात्मक चीजें सुनने को मिलेंगी: चीन

चीन ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह वुहान में होने वाले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में वैश्वीकरण और बढ़ते संरक्षणवाद को लेकर जोखिम पर चर्चा करेंगे और दुनिया को काफी ‘ सकारात्मक चीजें सुनने ’ को मिलेंगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल घोषणा की कि मोदी और शी द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर बनाने के लिये 27-28 अप्रैल के चीन के मध्य में स्थित वुहान में मिलेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां कहा…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

गुरूवार तक सभी बैंक अपने ATM में उनकी क्षमता का 80% कैश जमा करें : वित्त मंत्रालय

मंगलवार को देश के 11 राज्यों में कैश संकट के बाद बुधवार को वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वो गुरूवार तक सभी ATMs में उनकी क्षमता का 80% कैश जमा कर दे. बुधवार को कैश संकट का दायरा कुछ कम हुआ लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के ग्रामीण इलाकों से अब भी कैश की कमी की खबर आ रही है. मंगलवार के मुकाबले अलग-अलग शहरों में बुधवार को ATMs में कैश की कमी की शिकायतें कम आईं. हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ ग्रामीण इलाकों में…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

नकदी की समस्या का कल तक हो जायेगा समाधान: एसबीआई प्रमुख

भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज कहा कि कुछ राज्यों में सामने आ रही नकदी की कमी की समस्या का कल तक समाधान कर लिया जायेगा। इन राज्यों में नकदी भेजी जा रही है। कुमार ने कहा कि कुछ इलाके ही ऐसे हैं जहां नकदी की कमी से एटीएम मशीनें चलाने में दिक्कत आ रही है या जहां कुछ विशेष तरह के नोटों की कमी है। कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा , ‘‘ यह कोई सार्वभौमिक नकदी की कमी वाली समस्या नहीं है। यह तेलंगाना और…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

चीन का हिमालय के रास्ते भारत-नेपाल-चीन आर्थिक गलियारा बनाने का प्रस्ताव

चीन ने आज एक भारत – नेपाल – चीन आर्थिक गलियारे का प्रस्ताव किया। वह हिमालय के जरिये क्षेत्र में बहुआयामी संपर्क कायम करना चाहता है। माना जा रहा है कि वह ऐसा प्रस्ताव कर नेपाल की प्रधानमंत्री के . पी . शर्मा ओली के नेतृत्व वाली नयी सरकार पर अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहता है , जिनके बारे में माना जाता है कि वह चीन का समर्थन करते हैं। चीन का यह प्रस्ताव नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्वाली की अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका के इस्पात, एल्युमीनियम पर आयात शुल्क मामले में यूरोपीय संघ भी पहुंचा डब्ल्यूटीओ के पास

अमेरिका द्वारा इस्पात एवं एल्युमीनियम आयात पर लगाए गए शुल्क के विरोध में चीन की तरह यूरोपीय संघ ने भी आज विश्व व्यापार संगठन ( डब्ल्यूटीओ ) का रुख किया। यूरोपीय संघ ने एक बयान में कहा कि इस मामले में एक निर्यातक होने के हितों को देखते हुए वह अमेरिका के साथ ‘ सुरक्षा उपायों ’ पर सहमति के लिए ‘ चर्चा ’ करना चाहता है। ’’ यह बयान डब्ल्यूटीओ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संघ इस चर्चा को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत जल्द शुरू करेगा गैस एक्सचेंज

भारत सरकार ने इस साल अक्तूबर तक प्राकृतिक गैस की खरीद फरोख्त के लिये एक बड़ा एक्सचेंज (गैस विनिमय बाजार) शुरू करने की योजना बनाई है. इससे भारतीय गैस का एक मानक मूल्य तय हो सकेगा और इसकी खपत को बढ़ावा मिल सकेगा. तेल एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने इसके लिए एक सलाहकार की नियुक्ति के लिये बोलियां आमंत्रित की हैं जो भारतीय गैस विनिमय बाजार की स्थापना तथा उसकी नियामकीय रूपरेखा आदि के बारे में सलाह देगा. निविदा में कहा गया है, ‘‘देश में प्राकृतिक गैस की…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

इंफोसिस ने किया चौथी तिमाही का परिणाम घोषित, मुनाफा 28 प्रतिशत घटा

वित्तवर्ष 2018 की चौथी तिमाही के लिए आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने परिणाम बताए हैं. इसके अनुसार मुनाफा 28 फीसदी घटकर 3,690 करोड़ रुपये हो गया है. वित्तवर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 5,129 करोड़ रुपये था. इसी के सात इंफोसिस ने 20.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की आय 1.6 फीसदी बढ़कर 18,083 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 17,794 करोड़ रुपये रही थी.…

Read More
Translate »