अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, अपराध शाखा उचा गांव की टीम ने की कार्रवाई
फरीदाबाद- अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उचा गांव की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी प्रदीप (30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 अगस्त को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा उचा गांव की टीम ने मनोज को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। जिस संबंधित थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। मनोज ने पूछताछ में बताया कि वह देसी पिस्टल, प्रदीप से खरीद कर लाया था।
मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उचा गांव की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले प्रदीप वासी गांव बुढ़ेना, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता

