39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में गायन प्रतियोगिताओं की रही धूम
-शिक्षा विभाग और हरियाणा टूरिज्म के तत्वावधान में आयोजित सीनियर व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 13 फरवरी।
39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को शिक्षा विभाग हरियाणा तथा हरियाणा टूरिज्म के संयुक्त तत्वावधान में गायन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ के छात्र-छात्राओं नामत: दृष्टि, मान्या, प्रिशा, वेदांशी, यथार्थ और दिव्यांश ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम में काव्या, कृतिका, नव्या, मानसिका, हरप्रीत, आराध्या को मिला, जबकि तृतीय स्थान तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों नामत: श्रेष्ठ, आयशा, आरोही, माही, आदित्य और प्रिंस ने हासिल किया।
जूनियर वर्ग में तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रियंशी, मानिक, मेहुल, याशिका, आदित्य और बृज किशोर ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मॉडर्न स्कूल के विहान, प्रिशा गर्ग, भाव्या, आकृति कुमारी, प्रिशा जैन और गरिमा को मिला। वहीं तृतीय स्थान सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के सूर्यांश, शौर्य, आराध्य, रुद्रांश, सिद्धि और नंदिता ने प्राप्त किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सूरजकुंड में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
000

