पुलिस प्रेस नोट 17 मार्च 2026
2 वाहन चोर गिरफ्तार, AVTS-1 की कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की AVTS-1 की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी 2026 को थाना पल्ला में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए AVTS-1 की टीम ने आरोपी ताबीर वासी सूरदास कॉलोनी पल्ला फरीदाबाद को प्रोडक्सन पर लेकर चोरी की मोटरसाईकिलको सिकरी क्षेत्र से बरामद करवाया है। वहीं एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सुनील(32) वासी गांव रायपुर जिला नुहूँ को प्रोडक्सन पर लिया गया था। आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल उसके गांव रायपुर से बरामद करवाई है।
दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता

