NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 17 मार्च 2026

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर 70,941 रुपये की ठगी, कॉलर गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई,

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर 70,941 रुपये की ठगी के एक मामले में तरुण(29) वासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश को गिऱफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 23 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई जिसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के बारे में कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने हां कर दी, फिर कथित व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड के आखिरी 4 अंक व डेट ऑफ बर्थ पुछा जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से कुल 70,941 रुपये कट गये। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित दाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तरुण कॉलर है जिसने शिकायतकर्ता के पास फोन किया था। आरोपी 12वीं पास है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »