NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 29.03.2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने हरजीत(23) गांव मंदौली दिल्ली व आकाशदीप(25) वासी होशियारपुर पंजाब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी हरजीत ने मुकुल से खाता लेकर आगे आकाशदीप को दिया था। हरजीत बी.ए व आकाशदीप 9वीं पास है। मुकुल के खाता में 2 लाख रुपये आये थे। मुकुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपितों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि सेक्टर 21 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया था कि अक्टूबर 2025 में जब वह यूट्यूब पर सर्फिंग कर रहा था तो उसने शेयर मार्केट में निवेश के बारे विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही उसको A1-FSL एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोडा गया। फिर एक अंजान नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई, जिसने 2000% लाभ के साथ अपर सर्किट शेयर के परचेस एंड सेल और Fyers Securities Limited (FSL) पर DMA(डायरेक्ट मार्केट एस्सस) अकाउंट के जरिये हाई डिस्काउंट के साथ IPO अलॉटमेंट का प्लॉन बताया। फिर शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिये कुल 87,60,000 रुपये भेज दिये। उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

इन्वेस्टमेंट फ्रॉड बचाव के उपाय

  1. यह ध्यान रखें कि बिना डी-मैट (DMAT) अकाउंट के शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग संभव नहीं है।
  2. केवल SEBI या RBI में पंजीकृत एवं विश्वसनीय कंपनियों/संस्थानों के माध्यम से ही निवेश करें।
  3. निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग सेविंग या करंट अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने से बचें।
  4. किसी भी अनजान लिंक या ऐप के माध्यम से निवेश करने से पहले उसकी प्रामाणिकता अवश्य जांचें।
  5. अधिक मुनाफे के लालच में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »