NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 12 मई 2026

पुलिस टीम को टक्कर मारने का प्रयास, अवैध खनन में संलिप्त डंपर चालक गिरफ्तार

पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने डंपर को किया जब्त, आरोपित को भेजा जेल

फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार 11 मई की सुबह, पुलिस चौकी चांदपुर की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक डंपर यमुना नदी से रेत चोरी करके तिगांव की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। इसी दौरान तिगांव रोड पर मंझावली की तरफ से एक डंपर तेज रफ्तार से आया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का प्रयास किया। घटनाक्रम के संबंध में थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक सोनू वासी गांव नचौली, जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है तथा अवैध खनन में प्रयोग डंपर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »