NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 12 मई 2026

फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे व कारतूस बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे व कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मई को क्राइम ब्रांच DLF ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंकज वासी भोगपुर, गौतनबुद्ध नगर उ.प्र. हाल हरि नगर, जैतपुर दिल्ली को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-58 एरिया, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सन्नी वासी सैनिक एनक्लेव, उत्तम नगर, नई दिल्ली को देसी कट्टा सहित दशहरा ग्राउड बडखल के पास से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने ईश्वर चंद वासी गांव बरई जिला गौरखपुर उत्तर प्रदेश हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा व कारतूस सहित NTPC राजीव नगर मोड के पास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता।

Related posts

Translate »