पुलिस प्रेस नोट 12 मई 2026
1.245 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 1.245 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान आशीष वासी बापौती, कारोली राजस्थान हाल बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को क्राईम ब्रांच की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर आशीष को 1.245 किलोग्राम गांजा सहित समयपुर रोड से ऑटो के साथ काबू किया था। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 1.500 किलो ग्राम गांजा दिल्ली से 12,000/-रू में लेकर आया। जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता

