मुख्यमंत्री हरियाणा तीर्थ यात्रा ट्रेन का दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत,
पुष्प वर्षा के साथ यात्रियों का किया गया स्वागत,
आज ही मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी,
हरियाणा के सैकड़ो बुजुर्ग मुख्यमंत्री
तीर्थ योजना का ले रहे हैं लाभ
तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे लोगों ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ
दिल्ली कैन्ट से फरीदाबाद के 20 श्रद्धालु सहित पलवल के 53, गुरूग्राम के 20 और जिला नूह के 5 श्रद्धालु सहित कुल 98 यात्री गुजरात स्थित सोमनाथ तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर कुल 1100 श्रद्धालु वाली इस विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत रवाना किया। इस यात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालु के यात्रा खर्च का वहन मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के जरिए राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है।

