NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

– यूपीएससी की भारतीय सांख्यिकी एवं आर्थिक सेवा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर एडीसी ने दिए दिशा-निर्देश

फरीदाबाद, 15 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा भारतीय सांख्यिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा-2026 परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं विश्वसनीयता पूरी तरह बरकरार रहे।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि जिला फरीदाबाद के 02 परीक्षा केन्द्रों पर भारतीय सांख्यिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा-2026 दिनांक 19 जून को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे व सायः 02:30 बजे से 05:30 बजे तक व दिनांक 20 जून 2026 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे व प्रातः 09.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक व सायः 02:30 बजे से 05:30 बजे तक व सायः 02:30 बजे से 04:30 बजे तक दिनांक 21 जून 2026 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक व प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक व सायः 02:30 बजे से 05:30 बजे तक व सायः 02:30 बजे से 05:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि 21 जून को जिला फरीदाबाद के 19 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2026 परीक्षा परीक्षा का आयोजन भी होना है। इस संबंध में एडीसी ने निर्देश दिए कि विभिन्न परीक्षाओं के लिए निर्धारित भवन एवं व्यवस्थाएं अलग-अलग सुनिश्चित की जाएं ताकि किसी भी परीक्षा की प्रक्रिया प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि 21 जून को कुछ परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित अन्य परीक्षाओं का आयोजन भी होना है। इस संबंध में एडीसी ने निर्देश दिए कि विभिन्न परीक्षाओं के लिए निर्धारित भवन एवं व्यवस्थाएं अलग-अलग सुनिश्चित की जाएं ताकि किसी भी परीक्षा की प्रक्रिया प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने विशेष रूप से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परीक्षाओं के संचालन में पूर्ण निष्पक्षता एवं सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त शेड एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को असुविधा न हो। उन्होंने प्रवेश बिंदुओं का विशेष निरीक्षण करने तथा सभी केंद्रों पर बिजली आपूर्ति एवं जनरेटर बैकअप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनी रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के संबंध में निर्धारित पात्रता एवं निष्पक्षता संबंधी सभी औपचारिकताओं का पालन किया जाए।

बैठक में सीटीएम कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, जिला अधिकारी अंशु सिंगला सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

Translate »