नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने को ICC वर्ल्ड इलेवन में मिला स्थान, जानें कौन-कौन हैं इस टीम में..
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उभर रहे नेपाल के लिए यह बड़ी खबर है. देश के युवा स्पिनर संदीप लामिछाने को वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले चैरिटी टी 20 इंटरनेशनल मैच के लिए आईसीसी वर्ल्ड इलेवन में स्थान दिया गया है. बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन के निजी कारणों से नाम वापस लेने के बाद आईसीसी ने लामिछाने को वर्ल्ड इलेवन टीम में शामिल करने की घोषणा की. गौरतलब है कि 17 बरस के लामिछाने ने बेहद कम समय में स्पिन गेंदबाजों के रूप में काफी नाम कमाया…
Read More