एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

रणवीर कपूर ने महिलाओं के लिए कही दिल जीत लेने वाली बात, रैंप पर दिखीं दीपिका… देखें वीडियो

लीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने महिला सशक्तिकरण के सपोर्ट में हुए वार्षिक कार्यक्रम ‘Mijwan 2018’ में पहुंचें. जहां पर दोनों ही स्टार्स ने एक साथ रैम्प वॉक किया. इस दौरान रणबीर और दीपिका ने मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़ों को पहना. जहां ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी लुक के कुर्ता पैजामा में रणवीर दिखें तो वहीं दीपिका ने व्हाइट और ट्रांसपैरेंट लहंगा पहना हुआ था. जब रैम्प पर बॉलीवुड की यह जोड़ी उतरी तो हर किसी ने तालियों की गड़गड़हट महिला सशक्तिकरण पर…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच के लिए वर्ल्‍ड इलेवन में शाहिद अफरीदी सहित कई सितारे शामिल..

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी)  ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अगले माह होने वाले टी20 मैच के लिए वर्ल्‍ड इलेवन की घोषणा कर दी है. पाकिस्‍तान के शाहिद अफरीदी , शोएब मलिक और श्रीलंका के तिसारा परेरा 31 मई को लार्ड्स में होने वाले इस मैच में वर्ल्‍ड इलेवन की टीम  का हिस्सा होंगे. यह मैच कैरेबियाई सरजमीं पर पांच बड़े क्रिकेट स्टेडियमों का पुनर्निर्माण और मरम्मत करने के मद्देनजर फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्हें पिछले साल तूफान ‘इरमा’ और ‘मारिया’ से नुकसान पहुंचा था. अफरीदी और…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

किम जोंग उन के साथ बैठक मनमाफिक नहीं रही, तो बीच में उठ जाऊंगा : डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आशावान तो हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कह दिया है कि अगर दोनों नेताओं के बीच होने वाली यह बैठक उनकी उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही, तो वह बैठक से बाहर आ जाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप में निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने के लिए आने वाले सप्ताहों में किम जोंग उन के साथ मुलाकात करेंगे. ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में जापान के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

गुरूवार तक सभी बैंक अपने ATM में उनकी क्षमता का 80% कैश जमा करें : वित्त मंत्रालय

मंगलवार को देश के 11 राज्यों में कैश संकट के बाद बुधवार को वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वो गुरूवार तक सभी ATMs में उनकी क्षमता का 80% कैश जमा कर दे. बुधवार को कैश संकट का दायरा कुछ कम हुआ लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के ग्रामीण इलाकों से अब भी कैश की कमी की खबर आ रही है. मंगलवार के मुकाबले अलग-अलग शहरों में बुधवार को ATMs में कैश की कमी की शिकायतें कम आईं. हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ ग्रामीण इलाकों में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा: जन्मदिन पर मोदी सरकार के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना करने के विराध में 20 अप्रैल यानी कि आज एक दिन का उपवास रख रहे हैं. सीएम चंद्रबाबू नायडू भूख हड़ताल पर बैठने के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंच चुके हैं और वह विजयवाड़ा में एक दिन के उपवास पर बैठ गये हैं. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष अपने 68वें जन्म दिवस पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

समलैंगिकता को अपराध बताने वाले कानून को रद्द करने की मांग वाली एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

समलैंगिकता को IPC 377 के तहत अपराध को चुनौती देने वाली एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है. यह याचिका होटेलियर केशव सूरी ने दाखिल की है. इसमें समलैंगिगता को अपराध बताने वाले कानून को रद्द करने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार यानी 23 अप्रैल को सुनवाई होगी. बता दें कि यह मामला पांच जजों के पीठ में लंबित है. जनवरी में समलैंगिकता अपराध है या नहीं ?  समलैंगिकों के संबंध बनाने पर IPC 377 के तहत कार्रवाई पर फिर से अपने पहले…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

नरोदा पाटिया दंगा: गुजरात हाईकोर्ट से माया कोडनानी बरी, बाबू बजरंगी की सजा बरकरार

गुजरात में 2002 के नरौदा पाटिया दंगा (नरोदा पाटिया दंगा) मामले में दायर अपीलों पर शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने माया कोडनानी को बरी कर दिया है, वहीं बाबू बजरंगी की सजा को बरकरार रखा है. न्यायमूर्ति हर्षा देवानी और न्यायमूर्ति ए एस सुपेहिया की पीठ ने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले साल अगस्त में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.अगस्त 2012 में एसआईटी मामलों के लिये विशेष अदालत ने राज्य की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माया कोडनानी समेत 32 लोगों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

योगी सरकार ने उन्नाव रेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ‘Y’ कैटेगरी सुरक्षा वापस ली

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग से रेप के आरोपी और बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सुरक्षा यूपी सरकार ने वापस ले ली है. सरकार ने रेप के आरोप में जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर की वाई केटेगरी सुरक्षा को वापस ले लिया है. गौरतलब है कि सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया है. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए आरोपी विधायक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार से 2 मई तक प्रगति रिपोर्ट सौंपने के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

नकदी की समस्या का कल तक हो जायेगा समाधान: एसबीआई प्रमुख

भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज कहा कि कुछ राज्यों में सामने आ रही नकदी की कमी की समस्या का कल तक समाधान कर लिया जायेगा। इन राज्यों में नकदी भेजी जा रही है। कुमार ने कहा कि कुछ इलाके ही ऐसे हैं जहां नकदी की कमी से एटीएम मशीनें चलाने में दिक्कत आ रही है या जहां कुछ विशेष तरह के नोटों की कमी है। कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा , ‘‘ यह कोई सार्वभौमिक नकदी की कमी वाली समस्या नहीं है। यह तेलंगाना और…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये देगी उप्र सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में गोल्ड कोस्ट में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और नौकरी देने का फैसला किया है। इसके अलावा इन खेलों में हिस्सा लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इतना ही नही उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी जो अब किसी अन्य राज्य में रह रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं, उन्होंने भी अगर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है तो सरकार उनको भी इनाम देगी और सम्मानित करेगी। प्रदेश के…

Read More
Translate »