स्काटलैंड ने शीर्ष रैंकिंग वाले इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया
एडिनबर्ग , 11 जून (एएफपी) स्काटलैंड ने अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए यहां रोमांचक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को छह रन से हराया। स्काटलैंड ने कैलम मैकलियोड की नाबाद 140 रन की पारी की बदौलत पांच विकेट पर 371 रन बनाए। इसके बावजूद टेस्ट दर्जा नहीं रखने वाली स्काटलैंड की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था। जानी बेयरस्टा ने अच्छी पिच और छोटी बाउंड्री का फायदा उठाते हुए 105 रन की पारी खेली। लेकिन इंग्लैंड का मध्यक्रम ध्वस्त…
Read More