न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज पर आपराधिक अवमानना याचिका दायर, वकील ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में ही आपराधिक अवमानना की याचिका दाखिल की गई है। यह मामला सोमवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए आया।

उस बेंच में न्यायमूर्ति लोकपाल थे, इसलिए इस मामले को सुनवाई के लिए अन्य बेंच को स्थानान्तरित कर दिया गया। नैनीताल हाईकोर्ट में  संभवत: यह पहला मामला होगा, जब हाईकोर्ट के ही किसी वर्तमान जज के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की गई हो।

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सीके शर्मा ने हाईकोर्ट के जस्टिस के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि न्यायमूर्ति ने याची के साथी अधिवक्ता सोनिया चावला, महाधिवक्ता हाईकोर्ट, शासकीय अधिवक्ता जीएस संधू, सीएससी परेश त्रिपाठी, पूर्व जज यूपी हाईकोर्ट प्रदीप कांत, डिप्टी महाधिवक्ता समेत अन्य कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। याचिका में कहा गया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि न्यायमूर्ति ने 11 मई को केस की सुनवाई के दौरान अपने साथी जज के खिलाफ भी ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

जिससे न सिर्फ न्यायमूर्ति, अदालत की अवमानना हुई, बल्कि हाईकोर्ट के समस्त जजों को भी कठघरे में खड़ा कर दिया गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि न्यायमूर्ति ने एक ऐसे मामले को भी निस्तारित किया जिसके वह वकील रहे हैं। 

Related posts

Leave a Comment

Translate »