कई कंपनियों के तिमाही नतीजे शेयर बाजार की पर डाल सकते हैं असर
अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के प्रति रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. अगले सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, टाटा केमिकल्स और टाटा कॉफी अपनी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे सोमवार (7 मई) को जारी करेंगे. एबीबी इंडिया और जुबिलेंट फुडवर्क्स की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे मंगलवार (8 मई) को जारी होंगे.…
Read More