राहुल गांधी ने भारतीय राजनीतिज्ञ की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया : जेटली
नयी दिल्ली , 21 जुलाई : राहुल गांधी पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की कहानी गढ़ने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्व के समक्ष किसी भारतीय राजनीतिज्ञ की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। मोदी सरकार के खिलाफ कल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए गांधी ने कहा था कि मैक्रों ने उन्हें बताया कि राफेल सौदे में कोई बाध्यकारी गोपनीयता नियम नहीं है। फ्रांस सरकार ने उनके इस बयान को खारिज किया।…
Read More