जम्मू कश्मीर में ईमानदार प्रशासन से ही स्थिरता, शांति संभव : राजनाथ
श्रीनगर , पांच जुलाई : जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने के बाद पहली बार राज्य के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि राज्य में शांति एवं स्थिरता एक ईमानदार , प्रभावी और कुशल प्रशासन से ही लायी जा सकती है। सिंह ने यह बात एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद कही जिसमें राज्यपाल एन एन वोहरा , राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रशासन एवं पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। सिंह के हवाले से…
Read More