रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 222 अंक उछला
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के बयान से शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 221.76 अंक की बढ़त के साथ 37,887.56 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आईएमएफ ने कहा है कि भारत अगले कुछ दशकों तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये वृद्धि का स्रोत बना रहेगा और विश्व अर्थव्यवस्था में यह उस स्थिति में पहुंच जायेगा जहां चीन रहा है। हालांकि उसने अर्थव्यवस्था में और ढांचागत सुधारों पर जोर दिया है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी…
Read More