मौसम में सुधार के साथ ही अमरनाथ यात्रा एक दिन बार फिर शुरू
खराब मौसम के चलते कल एहतियातन रोकी गई अमरनाथ यात्रा आज फिर शुरू कर दी गई। जम्मू – श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद आज 6,877 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था कश्मीर के दो अलग – अलग शिविरों के लिए रवाना हुआ। बाढ़ के चलते घाटी में कल एहतियातन राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था। झेलम नदी में पानी का स्तर घटने के मद्देनजर अधिकारियों ने भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी। श्रीनगर में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ आज…
Read More