पोषण अभियान” के अंतर्गत पोषण जागृति पखवाड़ा सम्मान समारोह का आयोजन – एडीसी डॉ. आनंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में की शिरकत फरीदाबाद, 28 फरवरी। उपायुक्त विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद में आज बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद द्वारा “पोषण अभियान” के अंतर्गत सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन हॉल में पोषण जागृति पखवाड़ा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर आनंद शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर आनंद शर्मा ने कहा कि महिला…
Read MoreBLOG
जिला में अवैध खनन को लेकर सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की अध्यक्षता में हुई बैठक – सीईओ जिला परिषद ने कहा, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें तुरंत कार्यवाही फरीदाबाद, 28 फरवरी। जिला परिषद फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान ने खनन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिला फरीदाबाद में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अवैध स्थलों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा…
Read Moreखिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल इमरजेंसी के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम : डीसी विक्रम सिंह – कहा, मैराथॉन रेस समाप्ति के 3 घंटे बाद ही धावक मैराथॉन वेबसाइट से अपनी फोटो व सर्टिफिकेट कर सकेंगे डाउनलोड – फरीदाबाद हाफ मैराथन के लिए रूट मैप जारी फरीदाबाद, 28 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मैराथॉन रेस खत्म होने के 3 घंटे बाद 21 और 10 किलोमीटर रेस के धावक मैराथॉन की वेबसाइट पर अपना चेस्ट नंबर डालकर या अपनी सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड करके अपनी फोटो प्राप्त कर सकते है और साथ ही रेस की टाइमिंग सर्टिफिकेट भी…
Read Moreहाफ मैराथन में रजिस्ट्रेशन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हो रहे हैं शामिल 40 हजार लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन : डीसी विक्रम सिंह कहा, विदेशों से भी लोगो ने दिखाई रुचि केन्या से हुए रजिस्ट्रेशन फर्स्ट एड, एंबुलेंस और खाने पीने की व्यवस्था भी रहेगी मैराथन रूट पर – आगामी 29 फरवरी तक www.faridabadhalfmarathon.com पर करें रजिस्ट्रेशन फरीदाबाद, 27 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व और देश में महानगरों फरीदाबाद में 3 मार्च को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन में शहर के लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़े खेल में फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ओलंपियन…
Read Moreअनुसूचित जाति के किसानों को 45 एचपी व अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर मिलेगा एक लाख रुपये का अनुदान : डीसी विक्रम सिंह – 26 फ़रवरी से 11 मार्च तक विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन करें आवेदन फरीदाबाद, 27 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों को 45 एचपी व अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर 1 लाख का अनुदान दिया जा रहा है, जिसके लिए किसान 26 फरवरी से 11 मार्च तक विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थी का चयन गठित जिला स्तरीय कार्यकारी…
Read More09 मार्च को न्यायालय परिसर में किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : सीजेएम सुकिर्ती – अदालतों के मामलों के निपटारे आपसी सहमति के लिए इच्छुक जिला न्यायालयों में कर सकते हैं आवेदन – राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ दायर नहीं की जा सकती ऊपरी अदालत में अपील फरीदाबाद, 27 फरवरी। सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश अनुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश…
Read Moreसेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए तीरंदाजी रेंज का किया लोकार्पण: डीसी विक्रम सिंह कहा, जिला के सभी खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर में दी जा रही है सुविधाएं फरीदाबाद, 26 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने आज सोमवार को दोपहर बाद स्थानीय सेक्टर-12 के खेल परिसर में तीरंदाजी रेंज का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान एडीसी आनंद शर्मा, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, प्रोजेक्ट इंजीनियर धर्मवीर गुप्ता, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा…
Read Moreडीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद हाफ मैराथॉन की तैयारियों का जायजा लिया – आगामी 29 फरवरी तक www.faridabadhalfmarathon.com पर करें रजिस्ट्रेशन फरीदाबाद, 26 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में आगामी तीन मार्च को फरीदाबाद हाफ मैराथॉन नाम से एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देना और उन्हें संजीवनी कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करना है। डीसी विक्रम सिंह ने आज सूरजकुंड से शुरू होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथॉन की तैयारियों का जायजा लिया। फरीदाबाद में 3 मार्च को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन में…
Read Moreचुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ही आम चुनावों की फुलप्रूफ तैयारी सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह – उपायुक्त ने कहा, समयानुसार पोलिंग पार्टी बनाने का कार्य करें पूरा फरीदाबाद, 26 फरवरी। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी लोक सभा आमचुनावों के दृष्टिगत सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना कार्य ज़िम्मेदारी के साथ पूरा करें। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के इस महापर्व में किसी भी अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी…
Read Moreअमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में आज 767.33 करोड़ रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर – केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है पुनर्विकास फरीदाबाद, 26 फरवरी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास लिए परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया गया। जिसके लिए लगभग 33 करोड़ की धनराशि खर्च की…
Read More