विदेश हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से की मुलाकात

जोहानिसबर्ग , 27 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां ब्रिक्स सम्मेलन से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात की और उनके इस पद पर दोबारा निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और अर्जेंटीना तथा अंगोला के राष्ट्रपतियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया , ‘‘… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन 2018 से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन से मुलाकात…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जेएनयू से एमफिल और पीएचडी में दिव्यांग छात्रों को दाखिला देने का निर्देश

नयी दिल्ली , 27 जुलाई: दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवेश परीक्षा में सफल रहे दिव्यांग छात्रों को एमफिल और पीएचडी में दाखिला देने का आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को निर्देश दिया।   कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने स्पष्ट किया कि उसके पूर्व के आदेश में लगायी गयी रोक जेएनयू में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी में सफल रहे छात्रों के दाखिले की राह में आड़े नहीं आएगी।   पूर्व के आदेश में विश्वविद्यालय को एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों की पांच प्रतिशत खाली सीट पर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सेंसेक्स का लगातार पांचवें दिन नया रिकॉर्ड, 352 अंक की छलांग से 37,000 अंक के पार

मुंबई , 27 जुलाई बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 352 अंक की छलांग के साथ पहली बार 37,000 अंक के स्तर के ऊपर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ऐतिहासिक 11,200 अंक के स्तर को पार कर गया। उपभोग तथा पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी का सिलसिला कायम रहा। यह सप्ताह सेंसेक्स के लिए काफी अच्छा रहा है। सप्ताह के पांचों कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बीएसई के आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी खंडों…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

‘सैराट’ की रीमेक बनाने से पहले डर गए थे ‘धड़क’ के डायरेक्टर, करण जौहर ने कहा कुछ ऐसा

हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ की सफलता से खुश निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने गुरुवार को फिल्म निर्देशक शशांक खेतान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है. करण जौहर ने यह बात ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर के साथ ‘धड़क’ फिल्म की सफलता पार्टी में कही. करण ने ‘धड़क’ देखने के बाद कहा कि जब शशांक ने मुझसे कहा कि वह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक बनाना चाहते हैं तो मैं थोड़ा डर गया, क्योंकि इस फिल्म का अपना अस्तित्व है. फिल्म निर्माता…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

केन्द्रीय सूचना आयोग और राज्य सूचना आयोगों में रिक्तियों से न्यायालय चिंतित

उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय सूचना आयोग और राज्य सूचना आयोगों में रिक्तियों पर आज चिंता व्यक्त की। न्यायालय ने केन्द्र और सात राज्यों को चार सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि रिक्त पदों पर कितने समय के भीतर नियुक्तियां हो जायेंगी। न्यायमूर्ति ए के सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि केन्द्रीय सूचना आयोग में इस समय चार पद रिक्त हैं और दिसंबर तक चार अन्य रिक्त हो जायेंगे।पीठ ने केन्द्र से जानना चाहा कि 2016 में विज्ञापन देने के बावजूद…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

घुमाने के बहाने स्विटरजलैंड ले गया बॉयफ्रेंड, हसीन वादियों में किया ऐसा काम फूट-फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस…

बॉलीवुड सितारों की लाइफ जैसी ऑनस्क्रीन पर दिखती है, कई बार वैसी ही ऑफस्क्रीन भी होती है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह के साथ भी हुआ. ‘ग्रैंड मस्ती’ फेम ब्रूना अब्दुलाह (Bruna Abdullah) इन दिनों अपने स्कॉटिश बॉयफ्रेंड के साथ स्विटजरलैंड की हसीन वादियों में समय गुजार रही हैं. दोनों इन हसीन नजारों का लुत्फ ले रहे हैं, लेकिन बॉयफ्रेंड ने इन हसीन नजारों के बीच ब्रूना को ऐसा सरप्राइज दे दिया कि एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगी और खुद पर काबू नहीं रख पाई. ब्रूना और उनके बॉयफ्रेंड…

Read More

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में युवक ने की खुदकुशी, गर्लफ्रेंड पर ब्लैकमेल का आरोप

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया, जिस कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया. कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर राजपुर के रहने वाले 21 वर्षीय सौरभ घोष ने 18 जुलाई को घर छोड़ दिया था. जीआरपी ने कहा कि 19 जुलाई को हृदयपुर में ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हुई है. घटनास्थल उसके घर से बहुत दूर है, जहां वह अपने भाई के साथ रहता…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

नीरव मोदी, चोकसी को भगोड़ा कानून के तहत अदालत में तलब

मुंबई , 26 जुलाई : मनी लांड्रिंग निरोधक से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी पर हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत समन देकर क्रमश : 25 सितंबर और 26 सितंबर को पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी। ईडी की अर्जी में इन दोनों के खिलाफ नये भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत दो अरब डालर पीएनबी धोखाधड़ी मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

राठौड़ ने खेलों के विकास के लिए कारपोरेट से निवेश की अपील की

नयी दिल्ली , 26 जुलाई : केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज निवेशकों से अपील की कि वे देश में खेलों के विकास के लिए निवेश करें।   खेल मंत्री ने घोषणा की कि सरकार एक परियोजना शुरू करने की तैयारी में है जिसमें प्रतिभा की पहचान की जाएगी और देश में आठ से 10 साल के बच्चों के कौशल को निखारा जाएगा और उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।   राठौड़ ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वैश्विक खेल सम्मेलन ‘ स्कोरकार्ड ’ के दौरान कहा , ‘‘ स्कूलों में…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

राठौड़ ने खेलों के विकास के लिए कारपोरेट से निवेश की अपील की

नयी दिल्ली , 26 जुलाई : केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज निवेशकों से अपील की कि वे देश में खेलों के विकास के लिए निवेश करें।   खेल मंत्री ने घोषणा की कि सरकार एक परियोजना शुरू करने की तैयारी में है जिसमें प्रतिभा की पहचान की जाएगी और देश में आठ से 10 साल के बच्चों के कौशल को निखारा जाएगा और उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।   राठौड़ ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वैश्विक खेल सम्मेलन ‘ स्कोरकार्ड ’ के दौरान कहा , ‘‘ स्कूलों में…

Read More
Translate »