दक्षिण कोरिया के बास्केटबाल खिलाड़ी उत्तर कोरिया पहुंचे
प्योंगयांग , तीन जुलाई : दक्षिण कोरिया बास्केटबाल टीम के खिलाड़ी और अधिकारी आज उत्तर कोरिया पहुंचे जहां दोनों देशों की पुरुष और महिला टीमों के बीच बुधवार और गुरूवार को मैच खेले जाएंगे। लगभग 50 खिलाड़ी सेना के दो विमानों से यहां पहुंचे। दक्षिण कोरियाई दल की अगुवाई एकीकरण मंत्री चो म्योंग – ग्योन कर रहे हैं जिसमें खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के अलावा 20 सरकारी अधिकारी और 12 से ज्यादा पत्रकार शामिल हैं। उत्तर कोरिया के उप खेल मंत्री ने दक्षिण कोरियाई दल का स्वागत किया। …
Read More