अर्थ हिंदी न्यूज़ 

पेट्रोल-डीजल से पांच साल में सरकार ने 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए

नई दिल्ली: जब पेट्रोल 85 रुपये पार हो गया और डीज़ल 75 के पार चला गया तब पेट्रोलियम मंत्री को जीएसटी की याद आई. अब उद्योग जगत भी पेट्रोल पदार्थों पर जीएसटी लगाने की मांग कर रहा है. इस बीच केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि पांच साल में सरकार क़रीब 9 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई पेट्रोल-उत्पादों से कर चुकी है. शुक्रवार को पेट्रोल परभणी में 87 रुपये 63 पैसे लीटर बिका. कई शहरों में 85 रुपये के आसपास रही कीमत. डीज़ल भी कई शहरों में 72…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

जर्मनी में भी बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता ने ये काम कर रातोंरात कराए थे कम

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 रुपये 65 पैसे और डीज़ल 73 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गए है. महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 87 रुपये 64 पैसे और डीज़ल 74 रुपये 17 पैसे तक पहुंच गया है. पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे महंगा हो गया है. महाराष्ट्र ही नहीं देश के हर कोने में दाम बढ़ते जा रहे हैं. जैसे फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं ठीक वैसे ही सन् 2000 में जर्मनी में उच्च…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

इसलिए आईसीसी ने लगाई खिलाड़ियों के मैदान और ड्रेसिंग रूम में स्मार्ट वॉच पहनने पर रोक

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय किकेट परिषद (आईसीसी) ने  खिलाड़ियों और अधिकारियों पर खेल के समय मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में भी संचार उपकरणों , विशेषकर ‘स्मार्ट वॉच ’के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. आईसीसी ने पुष्टि की कि खिलाड़ी और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) दिशा-निर्देशों के अंतर्गत मैदान में और पीएमओए के लिए बनाए गए क्षेत्र में ‘स्मार्ट वाच’हनने को अनुमति नहीं दी जाएगी. आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा  कि पीएमओए में संचार उपकरणों पर रोक होगी और किसी भी खिलाड़ी को इस तरह संवाद उपकरणों को रखने या इनके इस्तेमाल…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

SRH vs KKR, Qualifier 2: कुछ ऐसे राशिद खान बंद करा देते हैं काबुल के बाजार!

नई दिल्ली: आए दिन बम धमाकों और खून खराबे की खबरों के बीच अफगानिस्तान के युवाओं को नया हीरो मिल गया है. एक ऐसा हीरो जिनसे अफगानिस्तान के युवाओं के सामने एक नई इबारत लिख दी है. इन दिनों राजधानी काबुल के हर घर में लेग स्पिनर राशिद खान की चर्चा है. चर्चा आईपीएल शुरू होने से पहले तक भी भी. लेकिन ज्यों-ज्यों राशिद का प्रदर्शन आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे उनकी चर्चा भी कई गुना बढ़ती गई. और शनिवार को केकेआर के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 के बाद राशिद खान मानो हर अफगान…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

दीपिका पादुकोण को महंगा पड़ा फिटनेस वीडियो डालना, फैन्स ने खोली पोल… देखें

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का चैलेंज स्वीकार करते हुए ट्वीट किया है. इस ट्वीट में दीपिका पादुकोण ने रनिंग करते हुए एक GIF वीडियो पोस्ट किया है. ब्लैक कलर के ट्रैकशूट में दीपिका मॉर्निंग वॉक कर रही हैं. दीपिका पादुकोण ने लिखा, ‘मैं फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित रहती हूं… और अब मेरा नया जुनून है रनिंग. थैक्यू पीवी सिंधू. आपका चैलेंज स्वीकार कर लिया है. अब मैं मिताली राज, रानी रामपाल अदिति अशोक को यह चैलेंज देना चाहूंगी, क्योंकि हम फिट तो इंडिया…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप और किम के बीच बात फिर बिगड़ी, दोनों के बीच होने वाली बैठक रद्द

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम उन जोंग के साथ अपनी प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी है. 12 जून को सिंगापुर में ये बैठक होनी थी. लेकिन ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि किम के उकसावे भरे बयानों की वजह से ये बातचीत रद्द की जा रही है. ट्रंप ने ये बातचीत रद्द करने का फैसला ऐसे दिन किया जब उत्तर कोरिया ने अपने ऐटमी परीक्षण ठिकाने नष्ट कर दिए. एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

पेट्रोल-डीजल के दाम 12वें दिन भी बढ़े, पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे हुआ महंगा

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीज़ल लगातार 12वां दिन महंगा हो गया है. आज पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे महंगा हो गया है. मुंबई में पेट्रोल की दाम 85 रुपये 65 पैसे और डीज़ल 73 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गए है. महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 87 रुपये 64 पैसे और डीज़ल 74 रुपये 17 पैसे तक पहुंच गया है.  पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे महंगा हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 85.65 प्रति लीटर और डीज़ल 73.20 प्रति लीटर तक पहुंच गया है. दिल्‍ली में…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

जियो को जवाब देने के लिए एयरटेल ने लॉन्च किए 49 और 193 रुपये के दो प्लान

नई दिल्ली: मोबाइल कंपनियों में ग्राहकों को बनाए रखने और नए ग्राहकों को अपने से जोड़ने के लिए एक अघोषित लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई के चक्कर में ग्राहकों को फायदा हो रहा है. जियो के आने के बाद से मोबाइल के क्षेत्र में डाटा का प्रयोग काफी बढ़ा है और प्लान सस्ते होते जा रहे हैं. हालात यह है कि लगातार एक-दूसरे की टक्कर पर कंपनियां नए-नए प्लान लॉन्च कर रही हैं. कुछ दिन पहले तक तो सिर्फ कॉल्स और डाटा को पैक को लेकर मोबाइल कंपनियों में टक्कर चल…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

2013 बोधगया सीरियल ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

पटना: बिहार के बोधगया में 7 जुलाई को हुए महाबोधी मंदिर सीरियल ब्लास्ट मामले में आज यानी शुक्रवार को एनआईए कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. बोधगया सीरियल ब्लास्ट में एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज मनोज कुमार फैसला सुनाएंगे. बता दें कि 7 जुलाई 2013 को बोधगया में हुए एक बाद एक सीरियल ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गये थे. इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. गौरतलब है कि बोधगया ब्लास्ट में एनआईए ने करीब 90 गवाहों को पेश किए.  11 मई, 2018 को दोनों पक्षों की ओर से बहस…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

बोधगया सीरियल ब्लास्ट: 5 आरोपी दोषी करार, सज़ा पर 31 मई को होगा फैसला

नई दिल्ली: बिहार के बोधगया में 7 जुलाई 2013 को हुए महाबोधी मंदिर सीरियल ब्लास्ट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने सभी पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है. अदालत सभी आरोपियों की सजा पर ऐलान 31 मई को करेगी. बोधगया सीरियल ब्लास्ट में एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज मनोज कुमार ने यह फैसला सुनाया है.  आपको बता दें कि 7 जुलाई 2013 को बोधगया में हुए एक बाद एक सीरियल ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गये थे. इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था. गौरतलब है कि…

Read More
Translate »