विदेश हिंदी न्यूज़ 

नववर्ष 2019: सिडनी, हांगकांग में नये साल का जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी

सिडनी, एक जनवरी : नववर्ष का स्वागत करते हुये सिडनी और हांगकांग में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और 2019 आते ही सभी नए साल के जश्न में डूब गये। दुनियाभर में नये साल का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। सिडनी में इस बार सबसे अधिक आतिशबाजी हुई। पूरा शहर रोशनी से सराबोर हो गया। आसमान 12 मिनट तक रोशनी से जगमगाता रहा। इसके लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स का प्रयोग किया गया। उस पल का आनंद…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

2018 – भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंध के लिए ऐतिहासिक वर्ष

व्यापार के मुद्दों पर विवाद के बावजूद, भारत और अमेरिका ने 2018 में अपनी रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने में “ऐतिहासिक” प्रगति की। जापान के साथ पहली त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने से लेकर पहली 2+2 वार्ता तक, भारत और अमेरिका इस साल अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले गये। 2+2 के दौरान दोनों देशों ने लंबे समय से लंबित कॉमकासा समझौता पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत भारत अमेरिका से अधिक संवेदनशील और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की खरीदी कर सकेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सितंबर में भारत…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सूडान पुलिस ने विपक्षी नेता को गिरफ्तार किया, विरोध प्रदर्शन तेज हुए

सुरक्षा एजेंटों ने शीर्ष विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया और फिर शुक्रवार की नमाज के बाद कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्रेड (रोटी) की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ और अधिक प्रदर्शनों के आह्वान के मद्देनजर शीर्ष विपक्षी नेता को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेड की कीमत बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद से ही गुस्साए लोग 19 दिसम्बर से खार्तूम और अन्य शहरों में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने बताया कि प्रदर्शनों में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है।…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी ने मध्यावधि चुनाव कराने से किया इनकार

श्रीलंका की सत्तारूढ़ यूएनपी ने साफ कर दिया है कि उनकी मध्यावधि चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं है। इसके साथ ही कई सप्ताह से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है कि सरकार अपना कार्यकाल खत्म करने से पहले संसद भंग कर सकती है। यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के प्रवक्ता अजीत पी . परेरा ने कहा कि फरवरी 2020 से पहले कोई संसदीय चुनाव नहीं होगा। साल 2020 में राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना विधानसभा भंग कर सकते हैं। परेरा ने कहा, ‘‘हम यह स्पष्ट कर दें कि यूएनपी ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अगले कई महीनों के लिए टला अफगानिस्तान का राष्ट्रपति चुनाव

अफगानिस्तान में अगले साल अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को कुछ महीने के लिए टाल दिया गया है। इस साल अक्टूबर में हुए संसदीय चुनाव के दौरान कई तरह की तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हुई थीं जिन्हें दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्वतंत्र चुनाव आयोग के उप प्रवक्ता अब्दुल अजीज इब्राहिमी ने बताया कि मतदाता सूची की जांच और पुष्टि तथा धोखाधड़ी कम करने के उद्देश्य से बनाई गई बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली का प्रशिक्षण कर्मचारियों को देने के लिए समय की जरूरत है। संसदीय चुनाव में…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान से जल्दबाजी में अमेरिकी सैनिकों को हटाने की घोषणा पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

अमेरिका के शीर्ष सांसदों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को जल्दबाजी में हटाने की प्रक्रिया अमेरिका के पेंटागन पर हुए 9/11 के हमले का रास्ता तैयार करेगी। इससे पहले ट्रंप सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा कर चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों को वापस अमेरिका बुलाने का निर्णय लिया है। यह घोषणा सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद किया…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

असंतुष्ट पाकिस्तानियों ने आतंकवादी समूहों के वित्तपोषण को रोकने का आह्वान किया

असंतुष्ट पाकिस्तानियों के एक समूह ने वहां की सरकार से ऐसे आतंकवादी समूहों के “वित्तपोषण एवं सहयोग” को रोकने का आह्वान किया है जो देश में खुले तौर पर काम कर रहे हैं। इनमें मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद नीत जमात-उद-दावा का नाम भी शामिल है। असंतुष्ट सदस्यों ने विचार-विमर्श के लिए यहां तीन दिवसीय एक सम्मेलन में हिस्सा लिया और बढ़ती तानाशाही, लोक नीतियों पर सेना के बढ़ते नियंत्रण और असैनिक संस्थानों को कमजोर किए जाने को लेकर चिंता जाहिर की। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व दूत…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप के राजनीतिक और निजी जीवन का लगभग हर पहलू जांच के दायरे में

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राजनीतिक और निजी जीवन का हर पहलू जांच के दायरे में है। ट्रंप व्हाइट हाउस, प्रचार अभियान और सत्ता हस्तांतरण से लेकर चैरिटी और कारोबार तक की जांच में उलझे हुए हैं। ट्रंप के कार्यकाल के दो साल से भी कम समय में उनके कारोबारी सहयोगियों, राजनीतिक सलाहकारों और परिवार के सदस्यों सभी की जांच की जा रही है। साथ ही उनके दिवंगत पिता के उद्योग की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। ट्रंप प्रशासन में गृह मामलों के मंत्री रयान जिंके शुक्रवार को…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त बताया : अमेरिकी अधिकारी

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक ‘‘सच्चा मित्र’’ बताया है। उन्होंने अमेरिका द्वारा बीते दो वर्ष में भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हवाला दिया। दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने यह टिप्पणी विदेश मंत्रालय द्वारा अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत नवतेज सिंह सरना के सम्मान में आयोजित विदाई कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप भारत को सच्चा मित्र मानते हैं और विदेश मंत्री…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

राष्ट्रपति कोविंद ने म्यामां में श्री काली मंदिर में दर्शन किए

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने म्यामां में गुरुवार को माता काली के मंदिर में दर्शन किए। मां काली के इस मंदिर की देखभाल भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आकर म्यामां में बसे लोगों का एक न्यास करता है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘पड़ोसी’ पहले की नीतियों के तहत म्यामां के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय संबंधों को जारी रखने के लिहाज से कोविंद देश की आधिकारिक यात्रा पर हैं। हिन्दू श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय श्री काली मंदिर का निर्माण 1871 में तमिल आव्रजकों ने कराया था। यह अपने रंगीन दीवारों के…

Read More
Translate »