विदेश हिंदी न्यूज़ 

नेपाल में दो और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत, अन्य लापता

नेपाल में चढ़ायी अभियान के दौरान एक भारतीय सैनिक समेत दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य लापता है। हालांकि अभियान में शामिल एक पर्वतारोही ने सफलतापूर्वक दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी को फतह कर लिया। अभियान के आयोजक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही देश के दो पर्वतारोहियों की हिमालयी देश में मौत हो गयी थी। सेना के जवान रवि ठक्कर (28) शुक्रवार तड़के एवरेस्ट पर ‘कैम्प-4’ के अंदर मृत पाये गये जबकि नारायण सिंह की मौत बृहस्पतिवार रात को 8,485…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

हाफिज सईद का निकट संबंधी गिरफ्तार

मुंबई आतंकी हमले के सरगना एवं प्रतिबंधित जमात-उद-दावा नेता हाफिज सईद के निकट संबंधी को घृणा भरे बयान और पाकिस्तार सरकार की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जियो न्यूज ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि जमात की राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामले देखने वाली शाखा के प्रमुख और इसकी चैरिटी संस्था फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के प्रमारी अब्दुल रहमान मक्की को इस प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया। पंजाब…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

श्रीलंका में ईस्टर हमलों के बाद पहली बार हुई रविवार की सामूहिक प्रार्थना सभा

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद रविवार को तीन हफ्ते बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कैथलिक गिरजाघरों में पहली बार सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। आत्मघाती हमलों के बाद सभी गिरजाघरों में नियमित प्रार्थना सभाएं रद्द कर दी गई थीं। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। हालांकि कोलंबो कार्डिनल के आर्कबिशप रंजीत ने पिछले दो हफ्तों में रविवार को निजी प्रार्थना सभाएं…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

लाहौर आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हुई

पाकिस्तान के लाहौर में सबसे पुरानी सूफी दरगाह के बाहर हुए शक्तिशाली आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 11 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल एक अन्य पुलिसकर्मी ने आज दम तोड़ दिया । यह धमाका मुसलमानों के पवित्र रमजान महीने के दौरान हुआ और इसे एक किशोर तालिबानी लड़ाके ने अंजाम दिया जिसने 11 वीं शताब्दी की इस दरगाह के निकट विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया । जियो न्यूज की खबरों में कहा गया है कि इस धमाके में छह…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीपू सुल्तान को श्रद्धांजलि दी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और “दासता का जीवन जीने” की जगह स्वतंत्रता के लिए मरना पसंद करने के उनके विचार की प्रशंसा की। खान ने ट्विटर पर टीपू की तारीफ की जिन्हें ‘मैसूर का शेर’ भी कहा जाता है। खान ने शनिवार को ट्वीट किया, “आज चार मई टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि है – एक व्यक्ति जिसे मैं इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि उन्होंने गुलाम का जीवन जीने की जगह स्वतंत्रता पसंद की और…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान ने मसूद अजहर की संपत्तियां सील करने, उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। जैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

श्रीलंका के गिरजाघरों में पांच मई से फिर से शुरू होगी प्रार्थना : कार्डिनल

हाल में आतंकी हमले से दहले श्रीलंका के कुछ कैथोलिक गिरजाघरों में पांच मई से प्रार्थनाएं फिर से शुरू होंगी लेकिन सुरक्षा बंदोबस्त के कारण गिरजाघरों में कोई भी बैग ले जाने की इजाजत नहीं होगी। गौरतलब है कि ईस्टर के मौके पर रविवार को श्रीलंका के तीन गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में बम विस्फोट हुए थे जिनमें 253 लोगों की मौत हो गई थी और 500 अन्य जख्मी हुए थे। इसके बाद गिरजाघरों में प्रार्थनाएं बंद कर दी गई थीं। कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने सोमवार को बताया कि स्थानीय…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सूडान के विपक्षी नेता और सैन्य शासक संयुक्त नागरिक-सैन्य परिषद पर सहमत

सूडान के प्रदर्शनकारी नेता और सैन्य शासक शनिवार को एक संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशासक परिषद की स्थापना के लिए सहमत हो गए हैं। इस अत्यंत विवादित मुद्दे पर समझौता तब हुआ जब सेना ने लंबे समय तक नेता रहे उमर अल-बशीर को 11 अप्रैल को हटा दिया जिसके बाद हजारों प्रदर्शनकारी सैन्य शासन खत्म करने की मांग करते हुए सैन्य मुख्यालय के बाहर डटे रहे। विरोध अभियान का संचालन करने वाले नेताओं में से एक व वार्ता में शामिल रहने वाले अहमद अल-राबिया ने एएफपी को बताया, ‘‘हम नागरिक और सेना…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चुनावों में सच का प्रयोग हो न कि झूठ का: गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने चुनावों के समय प्रतिनिधियों को चुनते समय ‘‘सच, न कि झूठ’’ के जरिए लोगों को सही दिशा दिखाने के लिए स्वतंत्र प्रेस की आवश्यकता पर बल दिया है। तेजी से सिकुड़ रहे लोकक्षेत्र पर ध्यान आकर्षित करते हुये गुतारेस ने कहा वह क्षमा की संस्कृति और पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर ‘गहन चिंता में’ हैं। गुतारेस ने वर्ल्ड फ्री प्रेस फ्रीडम डे पर दिये एक संदेश में कहा, ‘‘फ्री प्रेस शांति, न्याय, सतत विकास और मानवाधिकारों के लिए आवश्यक है। कोई लोकशाही स्पष्ट…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सुरक्षा प्रबंधन में भारी चूक हुई : श्रीलंकाई रक्षा मंत्री

श्रीलंका के रक्षा मंत्री रुवन विजयवर्धने ने सिलसिलेवार हमलों के मामले में सुरक्षा प्रबंधन में चूक की बात स्वीकार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना सुरक्षा प्रतिष्ठानों में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। वहीं गत रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों में मरने वालों की संख्या 359 हो गई है। रक्षा मंत्री रुवन विजयवर्धने ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरक्षा प्रबंधन में चूक की बात स्वीकार की और कहा, ‘‘ हमें (सरकार को) जिम्मदारी लेनी ही होगी।…

Read More
Translate »