अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सेंसेक्स ने लगाया 537 अंक का गोता, निफ्टी 11,000 अंक से नीचे

बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब 537 अंक का गोता खा गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11,000 अंक के नीचे उतर गया। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। विविध कारोबार से जुडे़ आईएल एंड एफएस समूह के कर्ज भुगतान में असफल होने की रिपोर्ट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। साथ ही शुल्क लगाने के बाद चीन के अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता से हटने की रिपोर्ट से…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत बीमा कार्यक्रम की महत्ता और फायदों के बारे में झारखंड के लाभार्थियों को दो पृष्ठ का खास पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री रविवार को झारखंड से ही इस योजना की शुरुआत करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि सरकार देश भर के 10.74 करोड़ लाभार्थियों को इसी तरह के पत्र भेजेगी। अधिकारी ने कहा, “झारखंड के 57 लाख परिवारों को रविवार की सुबह यह पत्र मिल सकता है।” पत्र में कहा गया है कि लाभांवित परिवार अपने इलाके और देशभर के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रुपये में 18 महीने में एक दिन की सर्वाधिक तेजी, 72.37 रुपये प्रति डालर पर पहुंचा

वैश्विक बाजार में डॉलर के कमजोर होने तथा बैंकों की भारी डॉलर बिकवाली से बुधवार को रुपये में मार्च 2017 के बाद से पहली बार एक दिन की सर्वाधिक यानी 61 पैसे की तेजी आई और यह 72.37 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। रुपये में दो दिन से जारी गिरावट थम गई। रुपया 72.71 रुपये पर मजबूत खुला जो मंगलवार को 72.98 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत नरम पड़ने के कारण दिन के कारोबार में रुपया 72.34 रुपये प्रति डॉलर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

गडकरी ने माना, पेट्रोल-डीजल के ऊंचे दामों से लोग परेशान हो रहे हैं

मुंबई में पेट्रोल के दाम 90 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंचने के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीति गडकरी ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें काफी ऊंची हो चुकी हैं और इनसे जनता परेशान हो रही है। शहर में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 89.54 रुपये लीटर बिक रहा था। सोमवार की तुलना में इसमें 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल की कीमत नौ पैसे की बढ़त के साथ 78.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राज्य के करीब…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

नौकरशाही में फेरबदल:तरुण कपूर डीडीए के उपाध्यक्ष,संजय अग्रवाल कृषि सचिव नियुक्त

केंद्र सरकार ने सोमवार को नौकरशाही में फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय अग्रवाल को कृषि सचिव तथा तरुण कपूर को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया। कपूर इस समय अपने कैडर राज्य हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा विभाग के सचिव हैं। कपूर को उदय प्रताप सिंह की जगह डीडीए के उपाध्यक्ष होंगे। सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक अन्य आईएएस संजीव रंजन को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का प्रमुख बनाया गया है। रंजन त्रिपुरा कैडर के 1985 बैच के आईएएस…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सेंसेक्स में शामिल 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 41,660 करोड़ रुपये की गिरावट

मुंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में शामिल 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले सप्ताह 41,660 करोड़ रुपये की कमी आई है। अकेले मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह के दौरान इन दस मूल्यवान कंपनियों में से केवल एचडीएफसी और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि देखी गयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15,180.46 करोड़ रुपये घटकर 7,94,074.52 करोड़ रुपये रह गया। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 6,278.86…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य ने रुपये पर निगरानी का आह्वान किया

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य रतिन रॉय ने शुक्रवार को रुपये पर कड़ी निगरानी पर बल दिया है उन्होंने कहा कि रुपया डालर के मुकाबले सालाना 4-6 प्रतिशत के दारे में गिरे तो समझ में आता है पर यह इस समय इस सीमा से अधिक कमजोर हो गया है। उल्लेखनीय है कि रुपया इस सप्ताह 72 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निम्न स्तर से भी नीचे गिर चुका है। इस साल जनवरी से यह 13 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। राय ने हालां कि यह भी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर पर, डीजल 73 रुपये के पार

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं डीजल 73 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया। रुपये में गिरावट तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ईंधन के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। बुधवार को एक दिन के लिए ईंधन कीमतों में इजाफा नहीं हुआ था। गुरुवार को यह सिलसिला फिर शुरू हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल के 11 पैसे प्रति…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रुपया 72.91 के नये निम्नतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरा

अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिरकर 72.91 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे गिरा। मुद्रा डीलरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बाद बैंकों और आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपये पर दबाव रहा। इसके अलावा निरंतर विदेशी पूंजी…

Read More
अर्थ 

सेंसेक्स 468 अंक टूटा, निवेशकों की पूंजी 1.96 लाख करोड़ रुपये घटी

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक टूट गया, जिससे निवेशकों की पूंजी 1.96 लाख करोड़ रुपये घट गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.65 अंक या 1.22 प्रतिशत के नुकसान से 37,922.17 अंक पर आ गया। यह इसका तीन सप्ताह का निचला स्तर है। सेंसेक्स में भारी गिरावट के बीच बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 1,96,130.84 करोड़ रुपये घटकर 1,55,43,657 करोड़ रुपये पर आ गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि…

Read More
Translate »