कश्मीर : आतंकवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की, दो पुलिसकर्मियों ने इस्तीफे की घोषणा की
जम्मू कश्मीर में शोपियां जिला के एक बाग से शुक्रवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद किया गया। इसके कुछ घंटे पहले तड़के ही आतंकवादियों ने इन पुलिसकर्मियों को उनके घरों से अगवा किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की दुखद खबर के चलते कम से कम दो पुलिसकर्मियों ने वीडियो संदेश जारी कर बल से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। मारे गये पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल निसार अहमद, दो विशेष पुलिस अधिकारियों – फिरदौस अहमद और कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है।…
Read More