सीबीआई मामले में जमानत के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उपेंद्र राय को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली: पत्रकार उपेंद्र राय को सीबीआई द्वारा दर्ज एक मामले में दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिलने के तत्काल बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आज रात गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने कथित उगाही और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन को लेकर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने राय को धनशोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि उपेंद्र राय को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनसे हिरासत में पूछताछ किये जाने की जरूरत है. उन्हें कल…
Read More