जासूसी के शक में बांग्लादेशी गिरफ्तार, देवबंद से बनवाया था भारतीय पासपोर्ट
5 जून
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आईबी ने ज्वॉइंट ऑपेरशन के बाद जासूसी के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस संदिगध का नाम ऊमर फारुख है जो सऊदी अरब से भारत पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार, फारुख एक बांग्लादेशी नागरिक है जिसके पास भारतीय पासपोर्ट भी है। इससे ये पता लगा है कि ये 2012 में देवबंद से जारी किया गया है।
इस पर आरोप है कि इसने 5 साल देवबंद में पढ़ाई भी की है। फारुख इस्लाम और धर्म की पढ़ाई के लिए 2007 में भारत आया था। इस पर जेएमबी और आईएसआईएस के साथ संबंधों का शक जताया गया है। स्पेशल सेल इससे पूछताछ कर रही है।

