अर्थ हिंदी न्यूज़ 

चीन ने खोया विश्व के दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार होने का तमगा, जापान ने पछाड़ा

शंघाई, तीन अगस्त : अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध तथा आर्थिक वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ने से चीन ने विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार होने का तमगा खो दिया है। ब्लूमबर्ग न्यूज के आंकड़ों से यह पता चला है। जापान ने चीन को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हथिया लिया है।

आंकड़ों से पता चला है कि 2014 में दूसरा पायदान हासिल करने के बाद चीन पहली बार जापान से पिछड़ गया है।

आंकड़ों में बताया गया है कि चीन का शेयर बाजार जापान के 6,170 अरब डॉलर के शेयर बाजार की तुलना में 6,090 अरब डॉलर का है।

Related posts

Translate »