राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

हजारों की भीड़ में पंचायत कर, किया पुलिस अधिकारी ने लॉक डाउन का उल्लंघन, कोई कार्यवाही नही।

फोटो:- गांव बिछौर में हुई पंचायत के दौरान सोशल डिसटेंसिंग व लाकडाउन की धज्जी उडाते पुलिस अधिकारी।

रिपोर्ट। कमल कांत शर्मा। हरयाणा हेड।।

पुन्हाना में महन्त मामले को लेकर गिरफ्तारी की मांग करने वालो के खिलाफ पुलिस ने किया मनमुताबिक मामला दर्ज।
पुन्हाना,
मुक्तिधाम आश्रम के महंत पर हुए हमले व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के लोगों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कार्यवाही करते हुए पुन्हाना पुलिस ने 39 लोगों को नामजद सहित सैकड़ो लोगों पर डयूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अमित कुमार की शिकायत पर लॉकडाउन सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसको लेकर शहर के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ऐसे में सबसे रोचक बात यह है कि पुलिस द्वारा आधा दर्जन ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जो कि प्रदर्शन में शामिल नही थे। नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन व डयूटी मैजिस्ट्रेट के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का मन बना लिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी की उपस्थिति में उसी दिन गांव बिछौर हजारों लोगों की पंचायत लोकडाउन के सभी नियमो का उल्लंघन करते की गई, जिस पर कोई कार्यवाही नही की गई। पुलिस और प्रशासन के दोगले रवैये को लेकर इलाके के लोगो मे भारी रोष व्याप्त है।

सामाजिक संगठनों से जुड़े धर्मबीर सैनी, पूर्व चेयरमैन कपूर चंद गोयल,  दीपक राजस्थानी, राज कुमार नैवानियां, भोली राम दिवाकर, लालाराम भारद्वाज सहित लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में धार्मिक असहिष्णुता बढ़ाने की धारा लगाई गई है। जबकि वहां पर ऐसा कुछ नहीं किया गया था। लोगों ने केवल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा करीब दर्जन भर ऐसे लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जो मौके पर मौजूद ही नहीं थे। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी मांग व महंत के साथ हुई घटना को दबाने के लिए निर्दोष लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। जानबूझकर बदनियत के चलते सामाजिक लोगों को निशाना बनाया गया है। जिसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस दिन पुन्हाना में प्रदर्शन हुआ था, उसी दिन उसी समय गांव बिछौर में स्वयं पुन्हाना पुलिस के अधिकारी ने हजारों लोगों की पंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और न ही स्वयं पुन्हाना में मास्क पहना था। लेकिन इसके बाद भी  इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे साफ झलकता है कि प्रशासन दोगला व्यवहार कर रहा है। मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज तक ले जाकर मामले को रद्द कराने के साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही न्याय के लिए उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जा रहा है।
थाना प्रभारी अजय वीर भड़ाना ने कहा कि डयूटी मजिस्ट्रैट की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच चल रही है। जिसमें अगर कोई व्यक्ति निर्दोष पाया जाता है तो उसे निकाल दिया जाएगा।

Related posts

Translate »