न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली के पूर्व विधायक समेत पांच के खिलाफ उत्तराखंड में मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड में दिल्ली के पूर्व विधायक और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन और निरजनी अखाड़े के महंत रविंद्र पुरी ने दिल्ली के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार और इंस्टीट्यूट के पूर्व कर्मचारी दीपक कुमार राज उसकी पत्नी मंजू समेत पांच लोगों को नामजद कराते हुए गबन व हत्या की धमकी देने का मामला कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराया है।

महंत ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों पर अखाड़े और इंस्टीट्यूट पर कब्जा करने की शंका भी जताई है।सोमवार को कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए चेयरमैन रविंद्र पुरी ने बताया कि वह अखाड़े के महंत रामानंद पुरी इंस्टीट्यूट का संचालन करते थे।

उनके सहायक पद पर कार्यरत रहे दीपक कुमार राज पुत्र रूप राव निवासी जुर्स कंट्री हरिद्वार ने संस्थान को बंद कराने की नीयत से महंत रामानंद पुरी के हस्ताक्षर वाले कई चेक गिरवी रखकर बैंकों से ऋण ले लिया, जिसका इस्तेमाल वह निजी प्रयोग में करता रहा।

Related posts

Translate »