आपने हमें प्रेरित किया है, मिलकर सौर प्रणाली पर करेंगे खोज: नासा ने इसरो से कहा
नासा ने भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-2 मिशन की सराहना करते हुए कहा है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कोशिश ने उसे ‘‘प्रेरित’’ किया है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी अपने भारतीय समकक्ष के साथ सौर प्रणाली पर अन्वेषण करना चाहती है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो सका। लैंडर का अंतिम क्षणों में जमीनी स्टेशन…
Read More