इंफोसिस ने किया चौथी तिमाही का परिणाम घोषित, मुनाफा 28 प्रतिशत घटा
वित्तवर्ष 2018 की चौथी तिमाही के लिए आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने परिणाम बताए हैं. इसके अनुसार मुनाफा 28 फीसदी घटकर 3,690 करोड़ रुपये हो गया है. वित्तवर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 5,129 करोड़ रुपये था. इसी के सात इंफोसिस ने 20.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की आय 1.6 फीसदी बढ़कर 18,083 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 17,794 करोड़ रुपये रही थी.…
Read More