कोहली शीर्ष पर बरकरार, आईसीसी रैंकिंग में साव और पंत की लंबी छलांग
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी ताजा विश्व रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि पृथ्वी साव और ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला समाप्त होने के बाद जारी रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है। इस साल के अंडर-19 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में टीम की अगुवाई करने वाले साव के लिये अपनी पदार्पण श्रृंखला में ही यादगार प्रदर्शन किया। हैदराबाद में 70 और नाबाद 33 रन की दो पारियां खेलने के दम पर वह 13 पायदान ऊपर 60वें स्थान पर पहुंच गये हैं।…
Read More