स्वयंभू बाबा के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की जांच करेगी अपराध शाखा
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा 25 वर्षीय महिला की उस शिकायत की जांच करेगी, जिसमें उसने स्वयंभू बाबा दाती महाराज और उसके शिष्यों द्वारा उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आज बताया कि महिला ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी. यह मामला आज जिला पुलिस से अपराध शाखा को हस्तांतरित कर दिया गया. पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला अपराध शाखा को…
Read More