कांग्रेस ने न दलितों की परवाह की, न अंबेडकर का सम्मान किया : मोदी
नयी दिल्ली, 10 मई :भाषा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिये अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न तो दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की कभी परवाह की और न ही कभी बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान किया। यहां तक कि, सत्ता में रहते हुए उसने अंबेडकर को भारत रत्न तक नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक भाजपा अनुसूचति जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से, ‘नरेन्द्र मोदी एप’ पर…
Read More