प्रधानमंत्री ने हिमा दास, एकता भयान, योगेश कठुनिया, सुंदर सिंह को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलकूद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता हिमा दास, एकता भयान, योगेश कठुनिया, सुंदर सिंह गुर्जर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आज उन्हें शुभकामनाएं दी । आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले फिनलैंड में चल रही जूनियर अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में भारत की बहादुर बेटी और किसान पुत्री हिमा दास ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।उन्होंने कहा कि देश की एक और बेटी…
Read More