ध्यान अब वनडे पर लगा, धोनी व धवन ने एससीजी पर नेट पर अभ्यास किया
आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद लाल गेंद से खेलने वाले खिलाड़ी इसकी मिठास का लुत्फ उठा रहे हैं जबकि सफेद गेंद के विशेषज्ञों ने बुधवार को एससीजी की पिच पर अभ्यास किया, जिसमें अनुभवी एमएस धोनी भी शामिल हैं। वनडे विश्व कप 2019 को देखते हुए अब ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट पर लग गया है और मंगलवार को सीमित आवेरों के विशेषज्ञ भी यहां पहुंच गये हैं। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले काफी वनडे खेले जाने हैं जिसमें आस्ट्रेलिया में तीन वनडे और…
Read More