गोपनीय दस्तावेज़ एकत्र करने के आरोप में रक्षा प्रतिष्ठान का इंजीनियर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई में गोपनीय और संवेदनशील दस्तावेजों को अपने लैपटॉप में रखने के आरोप में नागपुर स्थित एक रक्षा प्रतिष्ठान के इंजीनियर को सोमवार को गिरफ्तार किया। यूपी एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर के उज्ज्वल नगर निवासी निशांत अग्रवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर पाकिस्तान से महिलाओं की छद्म आईडी बनाने और भारत में संवेदनशील स्थानों पर काम कर रहे लोगों को फंसाने की कार्यप्रणाली सामने आने के…
Read More